आज के दिन किया जाता है भगत सिंह को याद, जानें उनसे जुड़ी ये 15 बातें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर 1907 को पंजाब प्रांत के लायलपुर जिले के बंगा गांव में हुआ था, जो अब पाकिस्तान में है ।
- महज 12 साल की उम्र में बगैर किसी को बताए भगत सिंह जलियांवाला बाग चले गए थे और वहां की मिट्टी लेकर घर लौटे थे।
- भगत सिंह के पिता किशन सिंह चाचा अजीत सिंह और स्वर्ण सिंह स्वतंत्रता सेनानी थे।
- उनके पिता और चाचा गदर पार्टी के मेंबर भी थे।
- भगत सिंह करतार सिंह सराभा को अपना आदर्श मानते थे।
- जानकारों के मुताबिक भगत सिंह के जीवन में पहला निर्णायक मोड़ 1919 में आया जब उनकी उम्र करीब 12 साल थी।
- भगत सिंह की पढ़ाई लाहौर के डीएवी हाई स्कूल में हुई।
- वे कई भाषाओं में पारंगत थे।
ये भी पढ़ें- गूगल की खोज करने वाला वो तीसरा इंसान, जिसे फाउंडर्स की सूची में नहीं मिला नाम
शहीद भगत सिंह का फिरोजपुर से गहरा रिश्ता था। यहां एक ठिकाना क्रांतिकारी डॉ. गया प्रसाद ने किराए पर ले रखा था। इसके नीचे केमिस्ट की दुकान थी और ऊपर क्रांतिकारियों का ठिकाना। यहां भगत सिंह, सुखदेव, चंद्रशेखर आजाद के अलावा अन्य क्रांतिकारियों का भी आना जाना था। यह ठिकाना पार्टी की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया था।
ये भी पढ़ें- मंजिलें और भी हैं : चार सौ से ज्यादा बरगद के पेड़ ही मेरी संतानें हैं
कमेंट
कमेंट X