फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

32 डिग्रियां और 9 भाषाओं के ज्ञाता थे डॉ. आंबेडकर, 8 साल की पढ़ाई 2 साल 3 महीने में की थी पूरी

Tue, 14 Apr 2020 10:59 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Tue, 14 Apr 2020 10:59 AM IST
विज्ञापन
Ambedkar Jayanti 2020: know about Bhimrao Ramji Ambedkar education
Ambedkar Jayanti
डॉ. भीमराव आंबेडकर भारत रत्न से नवाजित हैं। हमारे देश को एक सफल लोकतंत्र बनाकर इन्होंने देशवासियों को सबसे बड़ी संपत्ति दी। हम इस वर्ष 14 अप्रैल को उनकी 129वीं जयंती मना रहे हैं। आज पूरा देश लॉकडाउन है ऐसे में लोगों का मनोबल कमजोर पड़ता जा रहा है। अंबेडकर की कहानी न केवल लोगों का आत्मविश्वास बढ़ाएगी बल्कि उनके मनोबल को और मजबूत करेगी। आगे पढ़ते हैं इनकी शिक्षा और कुछ जरूरी तथ्यों को बारे में। 
Ambedkar Jayanti 2020: know about Bhimrao Ramji Ambedkar education
ambedkar - फोटो : social media
  • आंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल, 1891 महाराष्ट्र के सैन्य छावनी (महाराष्ट्र में स्वतंत्रता से पहले, अब मध्य प्रदेश में स्थित है) में हुआ था। अब इस नगर को डॉ. आंबेडकर नगर के रूप में भी जाना जाता है। 
  • 14 साल की उम्र में डॉ. बी आर आंबेडकर का विवाह रमाबाई से हुआ। हालांकि, लंबी बीमारी के बाद मात्र 37 वर्ष की उम्र में 27 मई, 1935 को रमाबाई आंबेडकर की मृत्यु हो गई।   
  • इसके बाद, डॉ. बी.आर. आंबेडकर ने सविता आंबेडकर से विवाह किया। सविता अंबेडकर, जो मूल रूप से एक ब्राह्मण परिवार से थीं, डॉ. बी. आर. आंबेडकर के साथ बौद्ध धर्म में परिवर्तित हो गईं। वर्ष 2003 में उनका भी निधन हो गया।

इनकी शिक्षा...

Ambedkar Jayanti 2020: know about Bhimrao Ramji Ambedkar education
ambedkar - फोटो : social media
  • डॉ. बी.आर. आंबेडकर 64 विषयों में मास्टर थे। उन्हें 9 भाषाओं का ज्ञान था। साथ ही इनके पास कुल 32 डिग्रियां थीं।
  • इसके अलावा, उन्होंने लगभग 21 वर्षों तक दुनिया के सभी धर्मों का तुलनात्मक तरीके से अध्ययन किया।
  • उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में सिर्फ 2 साल 3 महीने में 8 साल की पढ़ाई पूरी की।
  • वह लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से "डॉक्टर ऑफ साइंस" नामक एक मूल्यवान डॉक्टरेट की डिग्री प्राप्त करने वाले दुनिया के पहले और एकमात्र व्यक्ति हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ambedkar Jayanti 2020: know about Bhimrao Ramji Ambedkar education
ambedkar - फोटो : social media
  • डॉ. बी.आर. आंबेडकर की दुनिया में सबसे ज्यादा प्रतिमाएं हैं।
  • 1950 में, उनकी पहली प्रतिमा कोल्हापुर शहर में बनाई गई थी। डॉ. बी.आर. आंबेडकर एकमात्र भारतीय हैं, जिनकी प्रतिमा लंदन संग्रहालय में कार्ल मार्क्स के साथ लगी हुई है।
  • भारतीय तिरंगे पर "अशोक चक्र" को जगह देने का श्रेय डॉ. बी. आर. अम्बेडकर को ही जाता है।
विज्ञापन
Ambedkar Jayanti 2020: know about Bhimrao Ramji Ambedkar education
BR Ambedkar
  • उनकी पुस्तक "वेटिंग फॉर ए वीजा" कोलंबिया विश्वविद्यालय में एक पाठ्यपुस्तक है।
  • दुनिया भर में, किसी भी नेता के नाम पर सबसे अधिक गाने और किताबें डॉ. बी. आर. अंबेडकर के नाम पर लिखी गई हैं।
  • दुनिया भर में बुद्ध की सभी प्रतिमाओं और चित्रों में बुद्ध की आंखें बंद हैं, लेकिन डॉ. बी.आर. अंबेडकर ने बुद्ध की पहली पेंटिंग बनाई, जिसमें बुद्ध की आंखें खुली थीं।
  • आंबेडकर ने 6 दिसंबर, 1956 को नई दिल्ली में अपनी अंतिम सांस ली, जहां उन्हें बौद्ध अंतिम संस्कार दिया गया था।
  • 1990 में, आंबेडकर को मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed