😊अति सुंदर😎बहुत खूब👌अति उत्तम भाव👍बहुत बढ़िया..🤩लाजवाब🤩बेहतरीन🙌क्या खूब कहा😔बहुत मार्मिक😀वाह! वाह! क्या बात है!🤗शानदार👌गजब🙏छा गये आप👏तालियां✌शाबाश😍जबरदस्त
Hindi News
›
Photo Gallery
›
Education
›
Aarohi Pandit from India becomes first women pilot in world to fly solo across two oceans
{"_id":"5d5fc4178ebc3e6c4118bb79","slug":"aarohi-pandit-from-india-becomes-first-women-pilot-in-world-to-fly-solo-across-two-oceans","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कौन हैं आरोही पंडित, जो बनीं दो महासागर पार करने वाली दुनिया की पहली महिला पायलट","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
कौन हैं आरोही पंडित, जो बनीं दो महासागर पार करने वाली दुनिया की पहली महिला पायलट
भारत की आरोही पंडित ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। वह दो अकेले प्लेन उड़ाते हुए दो महासागरों को पार करने वाली दुनिया की पहली महिला पायलट बन गई हैं। महज 23 साल की आरोही एक छोटे से एयरक्राफ्ट में अकेले दुनिया की सैर पर निकली हैं। बुधवार को ही उन्होंने प्रशांत महासागर (Pacific Ocean) पार करने के बाद रूस के एनाडिर एयरपोर्ट पर लैंड किया।
ये आरोही पंडित कौन हैं? भारत के किस शहर की रहने वाली हैं? उनके बारे में हर बड़ी बात हम आपको आगे की स्लाइड्स में बता रहे हैं।
2 of 9
आरोही पंडित
- फोटो : Facebook
प्रशांत महासागर पार करने के लिए आरोही ने एक लाइट स्पोर्ट्स एयरक्राफ्ट (LSA) में अलास्का से उड़ान भरी थी। फिर रूस में लैंड करने के बाद आरोही ने अपने एयरक्राफ्ट से उतरीं और तिरंगा लहरा कर देश का गौरव बढ़ाया।
3 of 9
आरोही पंडित
- फोटो : Facebook
बता दें कि आरोही ने इसी साल मई में अपनी पहली बड़ी उपलब्धि हासिल की थी। अकेले उड़ान भरकर अटलांटिक महासागर पार करने वाली वह महिला महिला बनी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
सहयोगियों के साथ आरोही पंडित
- फोटो : Facebook
ये टूर करते हुए आरोही ने कई वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। इतना ही नहीं, आरोही ने दुनिया की पहली ऑल-वीमेन टीम बनाई है जो लाइट स्पोर्ट्स एयरक्राफ्ट (LSA) में पृथ्वी की परिधि का चक्कर लगाएगी। इस टीम का नाम है 'माही (MAHI)'।
विज्ञापन
5 of 9
आरोही पंडित
- फोटो : Facebook
इस टूर से पहले आरोही को कई टेस्ट भी पास करने पड़े। उनकी सात महीने की ट्रेनिंग हुई। भारत, ग्रीनलैंड, साइबेरिया और इटली में उन्हें महासागरों, बर्फ, हाई एल्टीट्यूड जैसे क्षेत्रों में उड़ान भरने की ट्रेनिंग दी गई। इसके जरिए उनकी शारीरिक और मानसिक क्षमताओं को भी जांचा-परखा गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X