जम्मू निवासी हरमीत सिंह फिलहाल प्रॉपर्टी डीलर का काम कर रहा था। उसने पूछताछ में खुलासा किया है कि हरप्रीत ने उसे त्रिलोचन सिंह वजीर(टीएस वजीर) की हत्या करने के लिए उकसाया था। उसके टीएस वजीर से मतभेद थे, जिनका हरप्रीत ने फायदा उठाया। स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीन साल पहले, गुरुद्वारा साहिब के कई सदस्यों (उनके सहित) और टीएस वजीर के बीच एक कैलेंडर के संबंध में गंभीर मतभेद पैदा हो गए थे।
कैलेंडर को गुरु नानक साहब की तस्वीर के साथ लॉन्च किया जाना था। 22 अगस्त को, वह अपने बेटे के लिए कनाडा वीजा की औपचारिकताओं के संबंध में दिल्ली आया और दिल्ली में वह अपने फ्लैट पर हरप्रीत के साथ रहा, जिसने काम पूरा करने का आश्वासन दिया था। 31 अगस्त को हरप्रीत ने टीएस वजीर के साथ उनकी उपस्थिति में टेलीफोन पर बात की। उसके बाद हरप्रीत ने उसे एक होटल में शिफ्ट होने को कहा और कहा कि अगर वजीर उसे देखेगा तो गुस्सा हो जाएगा।
2 of 5
त्रिलोचन सिंह वजीर(फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
हरप्रीत ने हरमीत सिंह के लिए पास के होटल में एक कमरे की व्यवस्था की और वह वहां शिफ्ट हो गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार हरमीत ने पूछताछ में बताया है कि तीन सितंबर को हरप्रीत होटल के कमरे में आया और उससे कहा कि वजीर उसके बेटे को खत्म करने की साजिश रच रहा है।
3 of 5
आरोपी हरमीत
- फोटो : सोशल मीडिया
तीन सितंबर की शाम को, हरप्रीत फिर से होटल के कमरे में आया, उसे बार-बार इस बात के लिए उकसाया कि उसके पूरे परिवार को टीएस वजीर खत्म कर देगा। वह वजीर को मार देगा तो उसका परिवार बच जाएगा।
4 of 5
trilochan singh wazir murder case
- फोटो : अमर उजाला
अभी मौका है नहीं तो टीएस वजीर कनाडा चला जाएगा। हरप्रीत उसे उकसाता रहा। हरप्रीत उसे अपने फ्लैट में ले गया और उसे छिपा दिया। यहां पर हरमीत ने टीएस वजीर को सोते हुए गोली मार दी। उसे पिस्टल हरप्रीत ने दी। गोली मारने के बाद वह फ्लैट से चला गया।
5 of 5
trilochan singh wazir murder case
- फोटो : अमर उजाला
हरप्रीत ने सुसाइड नोट जबरदस्ती लिखवाया
पुलिस अधिकारियों के अनुसार हरमीत ने बताया कि नौ सितंबर को वह और हरप्रीत गुरुद्वारा फतेहगर पहुंचे। यहां पर हरप्रीत ने उसे तीन पेज का सुसाइड नोट लिखने के लिए मजबूर किया। उसने सुसाइड नोट पर हस्ताक्षर किए और अंगूठा भी लगवाया। दस सितंबर को वह जम्मू बस स्टैंड पहुंचे। उस वक्त हरप्रीत ने फेसबुक पर सुसाइड नोट पोस्ट कर दिया था।