{"_id":"61beaba2c1ef391dc86102cd","slug":"rohini-court-delhi-blast-drdo-scientist-did-bomb-blast-in-rohini-court-police-arrested","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रोहिणी कोर्ट ब्लास्ट: बदला... साजिश... रिमोट और आईआईडी... पढ़ें कितना खतरनाक हुआ विज्ञान का ज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहिणी कोर्ट ब्लास्ट: बदला... साजिश... रिमोट और आईआईडी... पढ़ें कितना खतरनाक हुआ विज्ञान का ज्ञान
Sun, 19 Dec 2021 10:06 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 19 Dec 2021 10:06 AM IST
विज्ञापन
Rohini Court Bomb Blast
- फोटो : अमर उजाला।
रोहिणी अदालत में हुए आईईडी धमाका कोई आतंकी हमले की जगह डीआरडीओ (डिफेंस रिसर्च एंड डवलपमेंट ऑरगेनाइजेशन) के वरिष्ठ वैज्ञानिक की साजिश थी। अपने पड़ोसी वकील की हत्या के इरादे ने वैज्ञानिक ने अदालत में धमाका किया था। वकील से आरोपी का लंबे समय से विवाद था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मामले में वरिष्ठ वैज्ञानिक भारत भूषण कटारिया को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वैज्ञानिक के घर से घटना से संबंधित आपतिजनक सामग्री और आइईडी जब्त की है। रोहिणी कोर्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने के बाद मिले सुराग से पुलिस आरोपी तक पहुंची। आरोपी वकील के कपड़े में अदालत पहुंचा था। उसने दो पहिया वाहन के रिमोट से धमाके को अंजाम दिया। इसके खिलाफ मिले पर्याप्त सबूत के बाद ही यह कार्रवाई की गई। दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने शनिवार को बताया कि आरोपी अशोक विहार निवासी भारत भूषण कटारिया नौ दिसंबर की सुबह करीब साढ़े दस बजे रोहिणी अदालत की रुम नंबर 102 में बम धमाका किया था।
पकड़ा गया वैज्ञानिक
- फोटो : अमर उजाला
धमाके के चपेट में आने से हवलदार राजीव घायल हो गया था। मौके पर फोरेंसिक टीम और एनएसजी टीम का मुआयना करने के बाद पुलिस ने हत्या की कोशिश और एक्सपलोसिव एक्ट संबंधी धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया था। स्पेशल सेल डीसीपी राजीव रंजन सिंह ने बताया आरोपी को एसीपी वेद प्रकाश की टीम ने मामले जांच शुरू की।
Rohini Court Bomb Blast
- फोटो : अमर उजाला
जांच के दौरान पता चला कि काले रंग के बैग में टिफिन में बम को रखा गया था। घटना वाले दिन कोर्ट परिसर में आने वाले एक हजार से ज्यादा वाहनों, कोर्ट के अंदर और बाहर लगे सौ से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला गया। फोन का डंप डाटा की जांच की गई। कोर्ट में पेश होने वाले अपराधियों की जानकारी हासिल की गई। इस बीच पुलिस को सीसीटीवी फुटेज के दौरान भारत भूषण कटारिया की भूमिका सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rohini Court Bomb Blast
- फोटो : अमर उजाला
संदिग्ध भूमिका होने की वजह से छानबीन की गई। जिसमें पता चला कि आरोपी भारत भूषण कटारिया की कोर्ट में पेशी थी। उसका वकील अमित वशिष्ठ से विवाद चल रहा है। जो उसके मकान के भूतल पर रहता है। जहां बम रखा गया था, उसके आगे ही वकील बैठा हुआ था। पुलिस ने इस खुलासे के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को गंभीरता से खंगाला। जिसमें पता चला कि आरोपी के कोर्ट परिसर से निकलते समय उसके पास एक ही बैग था। वह वकील के कपड़े पहन कर अदालत परिसर में घुसा था।
विज्ञापन
Rohini Court Bomb Blast
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने उसके घर पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके घर से कई फाइल कवर से लेकर कुछ आपतिजनक साम्रगी, दस्तावेज, इलेक्ट्रानिक डिवाइस जैसे लैपटॉप व मोबाइल बरामद किया। साथ ही घटना के समय उसने जो काले रंग का कोट और पैंट पहन रखी थी उसे भी जब्त किया। शुरूआती पूछताछ में उसने बताया कि उसका वकील अमित वशिष्ठ से विवाद चल रहा है। जिसका बदला लेने के लिए उसने घटना को अंजाम दिया।