{"_id":"6174e0788ce29007265bb540","slug":"rape-in-delhi-15-km-5-hospitals-two-and-a-half-hours-innocent-wandering-for-treatment-with-father","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Delhi Rape: दुष्कर्म पीड़िता को नहीं मिला बेड, दर्द से चीखती मासूम संग गिड़गिड़ाता रहा पिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Rape: दुष्कर्म पीड़िता को नहीं मिला बेड, दर्द से चीखती मासूम संग गिड़गिड़ाता रहा पिता
Sun, 24 Oct 2021 12:36 PM IST
शाहरुख खान
राजीव कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
राजीव कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 24 Oct 2021 12:36 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली रेप की खबर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुष्कर्म के दर्द से कराहती मासूम के साथ उसका पिता दिल्ली के नामचीन अस्पतालों के बीच करीब ढाई घंटे तक चक्कर काटता रहा, लेकिन इलाज देने की जगह उसे हर जगह दूसरे अस्पताल का रास्ता पकड़ने की नसीहत मिली। सरदार पटेल अस्पताल से लेडी हार्डिंग अस्पताल, आगे कलावती, फिर लेडी हार्डिंग..., खून से लथपथ अपनी बच्ची को लेकर उसे नई दिल्ली और मध्य दिल्ली में स्थित इन अस्पतालों के बीच एंबुलेंस से करीब 15 किमी भटकना पड़ा। आखिरकार किसी तरह राम मनोहर लोहिया में वह अपनी बेटी को भर्ती करवा पाया। आईसीयू में भर्ती मासूम की 36 घंटे के बाद भी हालत नाजुक बनी हुई है। उधर मध्य जिले के स्पेशल स्टाफ और एएटीएस की टीम ने आरोपी को रोहतक जिले के कलानौर से गिरफ्तार किया है।
child rape
पिता के मुताबिक, करीब 11 बजे वह पटेल अस्पताल पहुंचा। वहां बच्ची के पिता से कहा गया कि बच्ची का इलाज यहां सभव नहीं, इसके लिए उसे लेडी हार्डिंग अस्पताल जाना पड़ेगा। इस दौरान उसने वहां मौजूद लोगों से बच्ची की उम्र, पीड़ा की बात करते हुए मिन्नतें की, लेकिन उसको अनसुना कर दिया गया। थक हारकर वह करीब 12 बजे लेडी हार्डिंग अस्पताल पहुंचा। वहां उसे बताया गया कि यहां बच्चों का इलाज नहीं होता है। साथ ही कलावती अस्पताल जाने की सलाह दी गई।
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
आगे कलावती पहुंचने पर बच्ची के पिता को कहा गया कि जिस इलाके का यह मामला है उनका इलाज इस अस्पताल में नहीं होता है। उसे वापस लेडी हार्डिंग जाने को कहा गया। इस बीच बच्ची दर्द से कराह रही थी। अपनी बच्ची का सिर थामे पिता उसे वापस लेडी हार्डिंग अस्पताल लाया। जहां से उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्ची को ले जाता आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
दोपहर करीब 1:30 बजे पिता अपनी बच्ची को लेकर राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचा और वह बच्ची को भर्ती करने के लिए गुहार लगाई। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। पहले बच्ची को स्थिर करने के लिए प्राथमिक इलाज किया और फिर शाम छह बजे बच्ची का ऑपरेशन करने के बाद रात 11:00 बजे उसे गहन चिकित्सा कक्ष में भेज दिया गया। वहां अभी उसकी हालत स्थिर लेकिन नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
rape in delhi
- फोटो : अमर उजाला
इस तरह लगाया करीब 15 किमी का चक्कर
. रणजीत नगर से सरदार पटेल अस्पताल, पटेल नगर: करीब 2.8 किलोमीटर
. सरदार पटेल अस्पताल से लेडी हार्डिंग अस्पताल: करीब 8.8 किलोमीटर
. लेडी हार्डिग अस्पताल से कलावती अस्पताल: करीब 5.50 किलोमीटर
. कलावती से लेडी हार्डिंग अस्पताल: करीब 5.50 किलोमीटर
. लेडी हार्डिंग से राम मनोहर लोहिया अस्पताल करीब 2.5 किलोमीटर
. रणजीत नगर से सरदार पटेल अस्पताल, पटेल नगर: करीब 2.8 किलोमीटर
. सरदार पटेल अस्पताल से लेडी हार्डिंग अस्पताल: करीब 8.8 किलोमीटर
. लेडी हार्डिग अस्पताल से कलावती अस्पताल: करीब 5.50 किलोमीटर
. कलावती से लेडी हार्डिंग अस्पताल: करीब 5.50 किलोमीटर
. लेडी हार्डिंग से राम मनोहर लोहिया अस्पताल करीब 2.5 किलोमीटर