फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

निर्भया के दोषियों को फांसी के एक साल: कहां है छठा गुनहगार, जानें कैसे बिता रहा जिंदगी

Sat, 20 Mar 2021 06:09 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sat, 20 Mar 2021 06:09 PM IST
विज्ञापन
One year of hanging Nirbhaya gang rape convicts where is the sixth criminal know how to spend life
nirbhaya case - फोटो : अमर उजाला
निर्भया के दोषियों को फांसी दिए हुए आज एक साल हो गए। 20 मार्च 2020 को निर्भया के छह दोषियों में से चार को दिल्ली के तिहाड़ जेल में फांसी पर लटका दिया गया था। बस ड्राइवर राम सिंह ने पहले ही जेल में खुदकुशी कर ली थी। नौ साल पहले जिस मनहूस रात में यह गैंगरेप हुआ था, उस समय छह आरोपियों में से एक नाबालिग भी था। क्या आप जानते हैं इस छठे गुनहगार के बारे में? कैसे बीता रहे जिंदगी? जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर। 



 
One year of hanging Nirbhaya gang rape convicts where is the sixth criminal know how to spend life
nirbhaya case - फोटो : अमर उजाला
मालूम हो कि घटना के समय नाबालिग सामूहिक दुष्कर्म में शामिल पांचवां व्यक्ति था। खबरों के अनुसार निर्भया के साथ सबसे अधिक क्रूरता इसी नाबालिग ने की थी। एनजीओ अधिकारी के अनुसार उस नाबालिग रहा आरोपी बस ड्राइवर राम सिंह के लिए काम करता था। उसके राम सिंह के यहां 8 हजार रुपये बकाया थे और वह लगातार राम सिंह से अपने पैसे मांग रहा था। घटना की रात वह राम सिंह के पास अपने पैसे लेने गया था और अपराध का हिस्सा हो गया था।
One year of hanging Nirbhaya gang rape convicts where is the sixth criminal know how to spend life
Nirbhaya Tihar Jail - फोटो : शुभम बंसल
निर्भया के दोषियों में से यही एक चेहरा है, जिसे आज तक देश ने नहीं देखा है। चौंका देने वाली बात ये है कि निर्भया के छह दोषियों में से इसे छोड़ कर सभी को फांसी की सजा मिली थी। इस मामले में दोषी नाबालिग अब 26 साल का हो गया है और आजाद है। कुछ दिन सुधार गृह में रहने के बाद दिसंबर 2016 में उसे मुक्त कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
One year of hanging Nirbhaya gang rape convicts where is the sixth criminal know how to spend life
फांसी के वक्त तिहाड़ जेल के बाहर का माहौल - फोटो : शुभम बंसल
बता दें कि निर्भया मामले में दोषी नाबालिग दक्षिण भारत में कहीं कुक का काम कर रहा है। एक एनजीओ के अधिकारी ने बताया कि वह एक नए रूप में आ चुका है और यहां तक की उसने एक नया नाम भी रख लिया है। उसने दिल्ली में प्रेक्षणगृह में खाना पकाने का काम सीखा था।
विज्ञापन
One year of hanging Nirbhaya gang rape convicts where is the sixth criminal know how to spend life
People Protesting for Justice for Nirbhaya - फोटो : People Protesting for Justice for Nirbhaya
अधिकारी ने कहा कि हमने उसे राष्ट्रीय राजधानी से बहुत दूर भेज दिया, जिससे कि लोग उसका पता न लगा सके और वह एक नई जिंदगी शुरू कर सके। नाम जाहिर न करने की शर्त पर अधिकारी ने बताया कि वह दक्षिण भारत में कहीं कुक का काम कर रहा है। उसका नियोक्ता उसके वास्तविक नाम के बारे में नहीं जानता और वह उसकी पिछली जिंदगी से भी अवगत नहीं है। अधिकारी ने कहा कि हम उसे एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजते रहते हैं, जिससे कि वह किसी की नजर में न आ सके।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed