{"_id":"601a29ad8ebc3eec9e4fe860","slug":"farmers-protest-delhi-concrete-walls-being-built-between-the-five-level-jersey-barrier-on-the-singhu-border-kisan-andolan-delhi-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन: सिंघु बॉर्डर पर पांच स्तरीय जर्सी बैरियर के बीच बनाई जा रही कंक्रीट की 10 इंच मोटी दीवारें, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आंदोलन: सिंघु बॉर्डर पर पांच स्तरीय जर्सी बैरियर के बीच बनाई जा रही कंक्रीट की 10 इंच मोटी दीवारें, देखें तस्वीरें
Wed, 03 Feb 2021 10:12 AM IST
शाहरुख खान
किशन कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
किशन कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 03 Feb 2021 10:12 AM IST
विज्ञापन
सिंघु बॉर्डर पर बनाई कंक्रीट की दीवार
- फोटो : अमर उजाला
किसानों के लिए दिल्ली भले ही दूर न हो, लेकिन सीमाओं का लांघना आसान नहीं होगा। पुलिस ने सुरक्षा के नाम पर इस तरह की दीवारें खड़ी कर दी हैं जिन्हें तोड़कर प्रवेश करना अब आसान नहीं होगा। पुलिस धरना स्थल से दिल्ली आने वाले रास्तों पर पांच स्तरीय जर्सी बैरियर के बीच कंक्रीट की दीवारें खड़ी कर रही हैं। वहीं, इनमें कंक्रीट भरने का काम भी शुरू कर दिया है। कंक्रीट की करीब 10 इंच मोटी दीवारें बनाई जा रही हैं।
सिंघु बॉर्डर पर बनाई कंक्रीट की दीवार
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, सिंघु बॉर्डर पर किसानों को दिल्ली में प्रवेश रोकने के लिए दिन पर दिन कड़े बंदोबस्त किए जा रहे हैं। इस कड़ी में मंगलवार को भी यहां भारी मात्रा में जर्सी बैरियर पहुंचे हैं। अब मार्ग के दूसरी तरफ भी जर्सी बैरियर की दीवार बना दी गई है। इससे पहले केवल एक तरफ ही बैरिकेडिंग की गई थी। वहीं, अब प्रतिदिन यहां मिस्त्री व बेलदार दीवारों को तैयार करने के लिए पहुंच रहे हैं।
सिंघु बॉर्डर पर बनाई कंक्रीट की दीवार
- फोटो : अमर उजाला
मौके पर मौजूद एक पुलिस के अधिकारी के अनुसार, आला कमान की ओर से कड़ी सुरक्षा के आदेश दिए गए हैं। इसलिए जर्सी बैरियर के बीच में सरियों को बांधकर कंक्रीट भरी जा रही है। यह वजह है कि मुख्य मंच के बाद अब गुरु तेग बहादुर बहादुर मेमोरियल के पास भी कंक्रीट की दीवार बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस ने की बैरिकेडिंग
- फोटो : अमर उजाला
बाजार और रास्ता पूरी तरह से बंद
सुरक्षा को देखते हुए बॉर्डर पर बाजार को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। वहीं, रास्ते भी बंद हैं। दरअसल, यहां मौजूद भीड़ को देखते हुए स्थानीय लोगों ने यहां बाजार लगाना शुरू कर दिया था। ऐसे में सुबह से लेकर शाम तक यहां चहल पहल लगी रहती थी, लेकिन सुरक्षा कारणों से पुलिस प्रशासन ने अब बाजार लगाने पर पूरी तरह से मनाही कर दी है। इस वजह से अब बैरिकेडिंग के पार माहौल पूरी तरह से शांत हो चुका है।

कुंडली बॉर्डर से पहुंच रहा किसानों को पानी
हर तरफ से रास्ता बंद होने के कारण अब किसानों के पास कुंडली बॉर्डर से पानी व अन्य खाद्य उत्पादों को आपूर्ति हो रही है। वहीं, कुछ लोग गांव के रास्ते से भी आपूर्ति कर रहे हैं। इससे पहले दिल्ली सरकार द्वारा भेजे गए पानी के टैंकरों को भी कुछ मीटर की दूरी पर रोक लिया गया था।