{"_id":"5ffe784749393060f67a5287","slug":"ajit-murder-case-big-revealing-of-shooter-girdhari-ajit-was-killed-due-to-possession-of-liquor-contracts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजीत हत्याकांड: शूटर गिरधारी का पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा, बोला-अजीत की पूर्व ब्लाक प्रमुख पत्नी ने...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजीत हत्याकांड: शूटर गिरधारी का पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा, बोला-अजीत की पूर्व ब्लाक प्रमुख पत्नी ने...
Wed, 13 Jan 2021 10:04 AM IST
शाहरुख खान
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 13 Jan 2021 10:04 AM IST
विज्ञापन
Ajit murder case
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस की उत्तरी-बाहरी जिला पुलिस ने सूचना के बाद कुंटू गिरोह के शार्प शूटर गिरधारी उर्फ कन्हैया विश्वकर्मा उर्फ डॉक्टर उर्फ लौहार (40) को केएनू काटजू मार्गे स्थित एम-3 मॉल से दबोच तो लिया था मगर दिल्ली पुलिस करीब तीन घंटे तक उसकी पहचान नहीं कर पाई थी।
दिल्ली में शार्प शूटर गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस को खुद पता नहीं था कि उसने यूपी के मोस्ट वॉटेड बदमाश को दबोचा लिया है। जिले के स्पेशल स्टाफ प्रभारी रामस्वरूप मीणा की टीम ने जब कन्हैया को गिरफ्तार किया तो उस समय उसके पास न तो मोबाइल था और न ही किसी तरह का पहचान पत्र था। जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि करीब तीन घंटे पूछताछ करने के बाद पुलिस को कुछ हाथ नहीं लगा।
मर्डर
- फोटो : amar ujala
पुलिस ने सख्ताई से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह लखनऊ में शराब व्यवसायी अजीत हत्याकांड का मुख्य आरोपी है। सोशल मीडिया को खंगालने के बाद दिल्ली पुलिस ने यूपी पुलिस से इसे कंफर्म कराया। इसके बाद दिल्ली पुलिस अलर्ट हो गई। हालांकि पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी पुलिस पिकेट चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इसकी गिरफ्तारी पर अभी संशय बना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
अजीत सिंह (बायें) व घटनास्थल पर तैनात पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
आरोपी कन्हैया ने पूछताछ में बताया कि अजीत सिंह की पूर्व ब्लाक प्रमुख पत्नी ने वाराणसी में जबरदस्ती उसके शराब के ठेके पर कब्जा कर लिया था। ये बात उसने गिरोह सरगना कुंटू को बताई तो उसने कहा कि अजीत सिंह को उड़ा दो। पहले ही दोनों गिरोह में गैंगवार चल रही है।
विज्ञापन
हादसे का बाद के दृश्य।
- फोटो : amar ujala
इसके बाद ये अजीत की रैकी करने लगे। कन्हैया ने अपने पांच साथियों के साथ छह जनवरी को अजीत को लखनऊ में घेर लिया और 35 राउंड गोली चलाकर उसकी हत्या कर दी। अजीत पर इस समय जेल में बंद एक बाहुबली का पूरा हाथ था। आरोपी कन्हैया का कहना है कि उसे डर था कि यूपी पुलिस उसका एनकाउंटर कर देगी।