केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया गया। इसमें दिव्यांग श्रेणी में एमिटी स्कूल के रक्षित मलिक ने तीसरा स्थान हासिल किया है।
रक्षित मलिक नोएडा से हैं और एमिटी इंटरनेशनल स्कूल के छात्र हैं। रक्षित मलिक ने मानविकी वर्ग से 97.4 फीसदी अंको के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।
एमिटी स्कूल की प्रिंसिपल रेनू सिंह ने बताया कि रक्षित का शैक्षणिक रिकॉर्ड हमेशा से ही अच्छा रहा है और वह बहुत ही प्रतिभाशाली छात्र है।
रक्षित को मिलनसार व्यक्तित्व के लिए भी 2014-15 में अवार्ड मिल चुका है। उसे लेख और कविताएं लिखना पसंद है।
रक्षित ने 500 में से 487 अंक अर्जित किए हैं। इसमें से उसे इतिहास और मूर्तिकला में 100 अंक मिले। जबकि पॉलिटिकल साइंस में 96, इकॉनॉमिक्स में 98 और अंग्रेजी में 93 अंक मिले।