{"_id":"5750866c4f1c1b24381091ac","slug":"this-time-is-a-little-different-in-du-admission-process-know-what-matter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस बार थोड़ी अलग है डीयू में दाखिला प्रक्रिया, जानिए क्या है माथापच्ची","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
इस बार थोड़ी अलग है डीयू में दाखिला प्रक्रिया, जानिए क्या है माथापच्ची
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 04 Jun 2016 11:04 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2016-17 के लिए मंगलवार को शुरू हुई ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया इस बार थोड़ी अलग है।
डीयू दाखिला
दाखिला नियमों में तो कोई खास बदलाव नहीं हुए है, लेकिन आवेदन करने के लिए ऑनलाइन फॉर्म के कारण छात्रों को थोड़ी माथापच्ची करनी
पड़ रही है।
पड़ रही है।
डीयू दाखिला
लिहाजा दाखिले की इन्हीं एबीसीडी को जानने के लिए ओपन डेज सेशन के दूसरे दिन भी छात्रों व अभिभावकों की भीड़ पहुंची। नॉर्थ कैंपस स्थित कांफ्रेंस सेंटर में ओपन डेज के दूसरे दिन दो सेशन हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
डीयू दाखिला
डिप्टी डीन डॉ. गुरप्रीत सिंह टुटेजा व डिप्टी डीन (नॉर्थ ईस्ट स्टूडेंट) डॉ. सांता क्रूज सिंह ने छात्रों के सवालों के जवाब दिए। छात्रों व अभिभावकों को दाखिले को लेकर कुछ कंफ्यूजन अब भी है, जिन्हें विशेषज्ञ बेहद आसानी से सुलझा रहे हैं। छात्रों को बार-बार यह हिदायत दी गई कि इस बार उन्हें ईसीए व स्पोर्ट्स के लिए भी इसी आवेदन फॉर्म से ऑनलाइन आवेदन करना है।
विज्ञापन
डीयू दाखिला
छात्रों के पूछे गए सवाल
1. क्या गैप ईयर वाले छात्रों को आवेदन करने में कोई नुकसान उठाना पड़ेगा?
उत्तर-गैप ईयर के आवेदकों को आवेदन करने में कोई नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा। बस उनके पास गैप ईयर को लेकर सभी जरूरी दस्तावेज होने
अनिवार्य हैं।
2. ओएमआर फॉर्म में एक साथ कितने कोर्सेज को भरा जा सकता है?
उत्तर-ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में एक साथ सभी कोर्सेज के लिए आवेदन किया जा सकता है। सभी कोर्सेज बेहतर हैं, लिहाजा कोर्सेज का विकल्प
भरते समय एक या दो कोर्सेज को भरने की बजाय सभी विकल्पों को भर दें। 55 कोर्सेज एक साथ भर सकते है।