दिल्ली विश्वविद्यालय में शुक्रवार से शुरू हुई दाखिला प्रक्रिया के तहत डीयू के विभिन्न छात्र संगठनों ने छात्रों की मदद के नाम पर अपनी राजनीति शुरू कर दी है।
2 of 8
साइबर कैफे में एडमिशन फार्म भरते छात्र
- फोटो : अमर उजाला
नए छात्रों को अपने संगठन से जोड़ने के लिए कैंपस में विभिन्न छात्र संगठनों ने अपनी-अपनी हेल्प डेस्क लगाए। जहां संगठन की ओर से उन्हें दाखिले से जुड़ी जानकारी दी जाती रही।
3 of 8
ओपेन डे कार्यक्रम में छात्र
- फोटो : अमर उजाला
डीयू की दाखिला प्रक्रिया शुरू होते ही विभिन्न छात्र संगठन एक बार फिर से सक्रिय हो गए हैं। एबीवीपी हो या एनएसयूआई या फिर सीवाईएसएस सभी ने छात्र सहायता काउंटर्स खोल दिए हैं।
4 of 8
ओपेन डे कार्यक्रम में छात्र-अभिभावक
- फोटो : अमर उजाला
इन सेंटर्स पर संगठनों द्वारा छपवाईं गई सूचना पुस्तिकाएं भी छात्रों को दी जा रही हैं। उल्लेखनीय है कि इन हेल्प सेंटरों केबहाने छात्र संगठनों की नजर डूसू चुनावों पर रहती है। जिससे कि वह नए छात्रों को अपने संगठन से जोड़ कर उनका वोट हासिल कर सकें।
5 of 8
ओपेन डे कार्यक्रम में छात्र
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली विश्वविद्यालय की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होते ही आसपास के इलाकों के नेट कैफे पर पहले दिन ही छात्रों की लाइन लग गई।