फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

NEET 2018: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सम्पन्न हुई प्रवेश परीक्षा , दिल्ली में नकल की कोशिश नाकाम

Tue, 08 May 2018 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 08 May 2018 09:46 AM IST
विज्ञापन
NEET 2018: Entrance test concluded with strict security
neet - फोटो : जी पॉल

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एमबीबीएस में दाखिले के लिए रविवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से आयोजित नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेस एग्जामिनेशन (नीट) की परीक्षा संपंन हो गई। देशभर में 136 शहरों में कुल 11 भाषाओं में परीक्षा का आयोजन किया गया। नीट के लिए कुल 13.26 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया था। छात्रों को इस बार परीक्षा  केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले पहुंचने का निर्देश दिया गया था।  


(सभी फोटो - जी पाल/अमर उजाला)    
 

NEET 2018: Entrance test concluded with strict security
neet - फोटो : जी पॉल

देशभर में कुल 2255 सेंटर्स पर 56 हजार कमरों में परीक्षा का आयोजन किया गया। नकल रहित परीक्षा का आयोजन कराने के लिए कुल 4000 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई थी। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे थी। मगर छात्रों को सुबह दो घंटे पहले 7:30 बजे बुलाया गया था। छात्रों को दो चरणों में बांटकर कड़ी जांच के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। छात्रों को रिंग, कड़े के साथ हेयर क्लिप तक चेक किया गया। यहा तक परीक्षा केंद्र पर टॉर्च जलाकर कान तक चेक किए गए। कारण छात्र ब्लूटूथ लगाकर न आया हो।       


 
NEET 2018: Entrance test concluded with strict security
neet - फोटो : जी पॉल

सीबीएसई के मुताबिक कही से भी अप्रिय सूचना नहीं है। सभी सेंटर पर परीक्षा शांतिपूर्वक परीक्षा संपंन हो गई। कुछ जगह पर छात्रों ने जरूर देरी से पहुंचने के कारण परेशानी हुई। कुछ छात्रों ने आपत्ति जनक चीजों के साथ पहुंचने पर उसे बाहर रखवाकर प्रवेश दिया गया। बोर्ड के मुताबिक 1.33 करोड़ एसएमएस भेजकर छात्रों को पहले से अलर्ट किया गया था। छात्रों की मेटल डिटेक्टर्स से भी जांच की गई।       


 
विज्ञापन
विज्ञापन
NEET 2018: Entrance test concluded with strict security
neet - फोटो : जी पॉल

छात्रों ने बताया कि फिजिक्स  को छोड़ दे तो बॉयो व केमेस्ट्री का पेपर सरल था।       
नीट में कुल तीन बॉयोलाजी, केमेस्ट्री और फिजिक्स का पेपर होता है। बॉयोलॉजी में कुल 90 सवाल और फिजिक्स-केमेस्ट्री में 45-45 सवाल पूछे गए थे। कुल 720 अंक की प्रवेश परीक्षा था। छात्रा सुधा ने बताया कि बायो का पेपर ज्यादा आसान था। मगर रसायन का मॉडरेट मिला जुला था। फिजिक्स के सवाल जरूर थोड़े समय ले रहे थे।       


 
विज्ञापन
NEET 2018: Entrance test concluded with strict security
neet - फोटो : जी पॉल

मेडिकल कॉलेज में दाखिले के लिए हुई नीट में दिल्ली में एक लड़की को इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ पकड़ा गया। लड़की को सेंटर पर पुलिस के हवाले कर दिया गया, मगर पुलिस ऐसी किसी सूचना से इंकार कर रही है। इस घटना से तीन अन्य लड़कियों की परीक्षा प्रभावित हुई। उन्हें पर्चा हल करने के लिए महज एक घंटे का समय मिला।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed