जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) कैंपस से संसद भवन तक मार्च के दौरान छात्रों की पुलिस से झड़प हो गई। पुलिस ने छात्रों पर पानी की बौछार कर रोकने की कोशिश की। जिसके बाद लाठीचार्ज करना पड़ा। इससे कई छात्र जख्मी हो गए। मामले में छह छात्रों को को हिरासत में ले लिया गया गया।
2 of 8
jnu students
- फोटो : अमर उजाला
इससे नाराज छात्रों और शिक्षक आईएनए के पास सड़क पर बैठ गए। जिससे वहां जाम लग गया। मामले में रात करीब 9:30 बजे पुलिस-छात्रों में सुलह हो गई। पुलिस ने हिरासत में लिए प्रदर्शनकारियों को छोड़ने की बात की, उसके बाद अन्य छात्र सड़कों से हट गए। पुलिस ने बसों में छात्रों को कैंपस तक पहुंचाया। जबकि जख्मी छात्रों को मेडिकल ट्रीटमेंट के बाद जेएनयू छोड़ दिया गया।
3 of 8
jnu students
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को बड़ी तादाद में छात्र अपनी मांगों को लेकर 16 किलोमीटर संसद तक पदयात्रा मार्च निकालते हुए प्रधानमंत्री को अपना मांग पत्र देना चाहते थे, लेकिन संजय पार्क के पास शाम करीब 6:30 बजे पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। इसके चलते दोनों के बीच झड़प हुई।
4 of 8
jnu students
- फोटो : अमर उजाला
जेएनयू छात्रसंघ और शिक्षक यूनियन ने यौन उत्पीड़न के आरोपी प्रोफेसर का निलंबन, अनिवार्य हाजिरी का फैसला वापस लेने, स्वायत्तता, सात चेयरपर्सन व डीन को बहाल करने की मांग को लेकर पदयात्रा विरोध मार्च करने का फैसला लिया था। जेएनयू नार्थ गेट से दोपहर करीब 2 बजे लगभग ढाई हजार प्रदर्शनकारियों की पदयात्रा शुरू हुई।
5 of 8
jnu students
- फोटो : अमर उजाला
लीला होटल से आगे संजय पार्क के पास पुलिस ने बैरिकेड लगाकर प्रदर्शनकारी छात्रों को रोक लिया, लेकिन प्रदर्शनकारी आगे जाने की कोशिश करने लगे। इसी बीच प्रदर्शनकारी न माने तो पुलिस ने वॉटर कैनन का प्रयोग कर भीड़ को अलग करना चाहा। बताया जा रहा है कि क्षेत्रीय पुलिस उपायुक्त व छात्रों के बीच कहासुनी होने के चलते पुलिस ने बल प्रयोग शुरू कर दिया। पुलिस ने छह छात्रों को हिरासत में ले लिया तो छात्र व शिक्षक धरने पर बैठ गए।