फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जेएनयू प्रशासन ने बढ़ी फीस ली वापस तो फिर क्यों हड़ताल पर हैं छात्र, जानिए सबकुछ

Thu, 14 Nov 2019 12:18 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 14 Nov 2019 12:18 PM IST
विज्ञापन
jnu student protest will continue as rollback of hostel fees is partial know what is new decision
jnu student protest - फोटो : विवेक निगम

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में बीते 16 दिन से चल रहे विरोध के बाद हॉस्टल फीस में की गई बढ़ोतरी को आंशिक रूप से वापस लेने का निर्णय किया गया है। बुधवार को विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद की बैठक में इस संबंध में फैसला हुआ। मानव संसाधन विकास मंत्रालय के सचिव आर. सुब्रमण्यम ने इस फैसले को लेकर ट्वीट किया। इस आंशिक राहत के बाद भी छात्रसंघ ने इस आंशिक फीस वापसी को स्वीकार नहीं किया और विरोध व हड़ताल जारी रखने का फैसला किया। जानिए किन नियमों में हुआ है बदलाव और कौन सी फीस ली गई है वापस...

jnu student protest will continue as rollback of hostel fees is partial know what is new decision
jnu student protest - फोटो : विवेक निगम

मानव संसाधन विकास मंत्रालय के सचिव आर. सुब्रमण्यम ने बुधवार को ट्वीट किया कि जेएनयू कार्यकारिणी परिषद ने छात्रावास शुल्क और अन्य नियमों को काफी हद तक वापस लेने की घोषणा की है। साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर तबके (ईब्ल्यूएस) के छात्रों के लिए आर्थिक सहायता की एक योजना का भी प्रस्ताव किया गया। ट्वीट में उन्होंने कहा कि कक्षाओं में लौटने का समय आ गया है। 

jnu student protest will continue as rollback of hostel fees is partial know what is new decision
jnu student protest - फोटो : विवेक निगम

अकेले रहने वाले कमरे का किराया जिसे 20 रुपये से बढ़ाकर 600 रुपये प्रति माह कर दिया था अब वह 300 रुपये होगा। दो छात्रों के रहने वाले कमरे का किराया 10 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये किया गया था अब वह 150 रुपये होगा। छात्रसंघ ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय के सचिव के ट्वीट को भ्रमित करने वाला बताया। छात्रों ने इसे स्वीकार नहीं किया और अपने प्रशासन की छवि को बचाने वाला करार दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
jnu student protest will continue as rollback of hostel fees is partial know what is new decision
jnu student protest - फोटो : विवेक निगम

बुधवार को कार्यकारी परिषद की बैठक के स्थल को अंतिम समय में बदलने से भी छात्र नाराज दिखे। प्रदर्शनकारी छात्रों ने बुधवार को प्रशासन खंड के बाहर जेएनयू प्रशासन और कुलपति के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मालूम हो कि 15 दिन से भी अधिक समय से वामपंथी छात्र संगठन हॉस्टल फीस में बढ़ोतरी को लेकर प्रदर्शन करते आ रहे हैं।

विज्ञापन
jnu student protest will continue as rollback of hostel fees is partial know what is new decision
jnu student protest - फोटो : विवेक निगम

बीते सोमवार को भी छात्रों ने अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद् (एआईसीटीई) के बाहर प्रदर्शन किया था। छात्रों के प्रदर्शन के कारण मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी अंदर ही फंस गए थे। इस कारण से उन्हें अपने दो कार्यक्रमों को रद्द करने पर मजबूर होना पड़ा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed