डीयू में ओपन डेज रहा हाउसफुल, अब शाम के सत्र हुए समाप्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसी को ईसीए व स्पोर्ट्स के दाखिले से संबंधित जानकारी चाहिए तो कोई नॉन कालिजिएयेट के दाखिला संबंधी नियमों को जानना था। डिप्टी डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. गुरप्रीत सिंह टुटेजा ने बताया कि काँफ्रेस सेंटर में बीते चार दिनों से हो रहे ओपन डेज का शनिवार को आखिरी दिन था। सुबह व शाम केसत्रों में छात्रों की काफी भीड़ रही।
शनिवार को अवकाश होने के कारण अभिभावक भी बड़ी संख्या में कैंपस पहुंचे। अब अगला ओपन डेज सोमवार को नॉर्थ कैंपस स्थित खालसा कॉलेज में होगा। शनिवार को ओपन डेज में एक छात्र का सवाल था कि अस्सी फीसदी उसके अंक है उसका दाखिला कॉलेज में होगा या नहीं, इस पर छात्र को जवाब दिया गया कि उसे सबसे पहले आवेदन फॉर्म भरना चाहिए। साथ ही ज्यादा से ज्यादा कोर्सेज केलिए आवेदन करें।
फरीदाबाद से आए एक छात्र का सवाल था कि वह अपने पढ़े हुए कोर्सेज के अलावा किसी अन्य कोर्स में दाखिला ले सकता है। इस पर जवाब दिया गया कि वह कोर्स ना पढ़े होने पर भी कोर्स में आवेदन कर सकता है बस उसके अंकों में से 2.5 फीसदी की कटौती होगी।
आईपी कॉलेज ने शनिवार को अपने कॉलेज में ओपन डेज का आयोजन किया। सुबह 10 बजे से 12 बजे तक चले इस सत्र में लगभग 250 छात्राओं ने हिस्सा लिया। जहां छात्राओं ने अपनी दाखिले से जुड़ी उलझनों को दूर किया गया।