फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

DU: फेल होने पर छात्रों का तांडव, एक चढ़ा डीन की छत पर तो दूसरे ने प्रोफेसर को मारा थप्पड़

Tue, 18 Jul 2017 01:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 18 Jul 2017 01:35 PM IST
विज्ञापन
after scoring low marks in du college, students slap professor and climb dean terrace for suicide
delhi university failed student climb dean office terrace - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली विश्वविद्यालय में ‌इन दिनों परीक्षाओं के परिणाम आने का दौर चल रहा है। ऐसे में लगातार यहां से नंबर बढ़वाने के लिए छात्रों द्वारा की जा रही अजीबोगरीब हरकतें सामने आ रही हैं। इनमें से दो मामले बेहद अजीब हैं जिसमें एक छात्र ने अपने प्रोफेसर को ही थप्पड़ मार दिया तो दूसरा नंबर बढवाने के लिए डीन कार्यालय की छत पर ही चढ़ गया।

Trending Videos
after scoring low marks in du college, students slap professor and climb dean terrace for suicide
delhi university failed student climb dean office terrace - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली विश्वविद्यालय में सोमवार को फेल हुआ एक छात्र पास करने की मांग को लेकर डीन स्टूडेंट वेलफेयर कार्यालय की छत पर चढ़ गया। काफी देर बाद उसे समझा-बुझाकर किसी तरह से उसे छत से उतारा गया। दरअसल बीते कई दिनों से लगातार विभिन्न विषयों में फेल हुए छात्र कैंपस में हंगामा कर रहे हैं। सोमवार को भी उन्होंने न केवल हंगामा किया, बल्कि डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ राजेश टंडन के साथ बदसलूकी भी की।

after scoring low marks in du college, students slap professor and climb dean terrace for suicide
delhi university failed student climb dean office terrace - फोटो : अमर उजाला

वहीं दूसरी ओर शुक्रवार को भी डीयू में एक बेहद हैरान करने वाली घटना घटी थी। श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के एक छात्र ने कम नंबर आने पर अपने प्रोफेसर को ही थप्पड़ मार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
after scoring low marks in du college, students slap professor and climb dean terrace for suicide
delhi university

अश्वनी कुमार जो एसआरसीसी में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं, उन्हें मैनेजमेंट संकाय के एक छात्र ने कई बार थप्पड़ मारा और उनकी कार को भी किक किया क्योंकि इंटरनल इग्जाम में उसके कम नंबर दिए थे।

विज्ञापन
after scoring low marks in du college, students slap professor and climb dean terrace for suicide
दिल्ली विश्वविद्यालय - फोटो : DU Website

बता दें कि इस घटना के बाद प्रोफेसर अश्वनी दिल्ली छोड़कर हरियाणा चले गए हैं। कॉलेज के ही एक प्रोफेसर के अनुसार यह एक जघन्य अपराध है। उन्होंने बताया कि प्रोफेसर को मारने की घटना कॉलेज के पार्किंग एरिया में और प्रिंसिपल आरपी रुस्तगी के सामने हुई थी। उन्होंने बताया कि प्रोफेसर को थप्पड़ मारने वाले छात्र का एकेडमिक रिकॉर्ड बेहद खराब है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed