फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेडिकल स्ट्रीम के स्टूडेंट्स पढ़ें बड़े काम की ये खबर, नहीं देखी तो पछताएंगे

Sun, 16 Jul 2017 11:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 16 Jul 2017 11:04 AM IST
विज्ञापन
medical students, haryana govt changed mbbs course related rules
COLLAGE STUDENT - फोटो : demo pic
मेडिकल स्ट्रीम के देश भर के स्टूडेंट्स के लिए ये खबर बड़े काम की है। अगर नहीं देखी तो पछताएंगे और फिर जो फैसला होगा वहीं मानना पड़ जाएगा। 
medical students, haryana govt changed mbbs course related rules
COLLAGE STUDENT
दरअसल, हरियाणा के सरकारी मेडिकल कालेज से एमबीबीएस करने वाले डाक्टरों को हरियाणा में कम से कम दो वर्ष की सेवाएं देनी होंगी। स्वास्थ्य विभाग ने विभागीय स्तर पर यह निर्णय लिया है। सरकार का मानना है कि इन डाक्टरों पर पैसा सरकार खर्च करती है और सेवाएं बाहर देते हैं। इसके लिए विवरणिका में भी अनुच्छेद डाला जाएगा। 
medical students, haryana govt changed mbbs course related rules
COLLAGE STUDENT
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने आज चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग की बैठक में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इससे राज्य में चिकित्सकों की कमी दूर होगी। प्रदेश के चार सरकारी अस्पतालों से 2 वर्ष के दौरान करीब 800 डॉक्टर मिलेंगे, जिससे हरियाणा के लोगों को डॉक्टर्स की कमी नहीं अनुभव होगी। इसके अलावा पीजीआईएमएस रोहतक के डेंटल कॉलेज की सीटों को बढ़ाकर 60 से 100 किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
medical students, haryana govt changed mbbs course related rules
COLLAGE STUDENT - फोटो : अमर उजाला
मंत्री विज के मुताबिक, इससे दंत चिकित्सकों की उपलब्धता भी बढ़ेगी। विज ने बताया कि राज्य के 6 सरकारी अस्पतालों में डीएनबी के कोर्स शुरू किए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक विशेषज्ञ डॉक्टर निकल सकें। भिवानी के सरकारी मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास 29 जुलाई को किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा मुख्य अतिथि होंगे।
विज्ञापन
medical students, haryana govt changed mbbs course related rules
COLLAGE STUDENT - फोटो : अमर उजाला
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि फरीदाबाद के गोल्ड फील्ड मेडिकल कॉलेज के पदाधिकारियों ने कालेज को सरकार की ओर से अधिगृहीत करने की अपील की गई है, जिसको मुख्यमंत्री के सामने रखा जाएगा। मुख्यमंत्री इस संदर्भ में जो निर्णय करेंगे, वही मान्य होगा। वहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों के भविष्य का ध्यान रखना भी आवश्यक है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed