फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   yamunotri dham kapat closed.

भैया दूज पर बंद हुए यमुनोत्री के कपाट, अब यहां दर्शन देंगी मां यमुना

Tue, 01 Nov 2016 09:06 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बड़कोट (उत्तरकाशी)
ब्यूरो/ अमर उजाला, बड़कोट (उत्तरकाशी) Updated Tue, 01 Nov 2016 09:06 PM IST
विज्ञापन
yamunotri dham kapat closed.
yamunotri dham - फोटो : AmarUjala

चार धाम यात्रा के प्रथम तीर्थ यमुनोत्री मंदिर के कपाट मंगलवार को भैयादूज के पावन पर्व पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। यमुना जी की भोग मूर्ति को डोली यात्रा के साथ तीर्थ पुरोहितों के गांव खरसाली लाया गया।

विज्ञापन

yamunotri dham kapat closed.
yamunotri dham - फोटो : AmarUjala

अब शीतकाल में श्रद्धालु यहीं यमुना जी के दर्शन और पूजा-अर्चना का पुण्य लाभ अर्जित कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

yamunotri dham kapat closed.
yamunotri dham - फोटो : AmarUjala

मंगलवार सुबह नौ बजे खरसाली से यमुना के भाई समेश्वर देवता (शनि) की डोली यमुनोत्री के लिए रवाना हुई। 12 बजे यमुनोत्री पहुंचने पर यहां विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान एवं यमुना जी का महाभिषेक किया गया।

विज्ञापन

yamunotri dham kapat closed.
yamunotri dham - फोटो : AmarUjala

दोपहर सवा एक बजे यमुना जी की भोगमूर्ति को मंदिर से निकालकर डोली में सजाया गया। यमुनोत्री मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद किए गए।

yamunotri dham kapat closed.
yamunotri dham - फोटो : AmarUjala

यमुनोत्री से लौटी डोली यात्रा शाम चार बजे तीर्थ पुरोहितों के गांव खरसाली स्थिति समेश्वर देवता के मंदिर में पहुंची। यहां ग्रामीणों ने मां यमुना का भव्य स्वागत किया।

yamunotri dham kapat closed.
yamunotri dham - फोटो : AmarUjala

मंदिर समिति के सह सचिव मनमोहन उनियाल ने बताया कि अब सर्दियों में श्रद्धालु खरसाली में ही यमुना जी के दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर सकेंगे।

yamunotri dham kapat closed.
yamunotri dham - फोटो : AmarUjala

इस मौके पर पुरुषोत्तम उनियाल, पूर्व विधायक केदार सिंह रावत, घनानंद नौटियाल, जगवीर भंडारी, लक्ष्मण सिंह, तहसीलदार एसएस चौहान, रणवीर राणा, आशीष उनियाल, प्रदीप उनियाल, पवन उनियाल आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed