{"_id":"5ff1ced18ebc3e3e7e2204bd","slug":"weather-forecast-today-update-in-uttarakhand-news-snowfall-in-hilly-area-and-rainfall-increase-bitter-cold-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather: पहाड़ों में बर्फबारी और मैदान में बारिश से बढ़ी हाड़ कंपाने वाली ठंड, तस्वीरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather: पहाड़ों में बर्फबारी और मैदान में बारिश से बढ़ी हाड़ कंपाने वाली ठंड, तस्वीरें...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 03 Jan 2021 09:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 9
उत्तराखंड में मौसम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तराखंड में लगातार दूसरे दिन भी मौसम खराब रहा और बदरी-केदार समेत हेमकुंड साहिब, गोरसों बुग्याल, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, लाल माटी के साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। निचले क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। मौसम के करवट बदलने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
2 of 9
बदरीनाथ धाम में बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
बदरीनाथ के आस पास के क्षेत्रों के साथ ही द्वितीय केदार मद्महेश्वर, तृतीय केदार तुंगनाथ के साथ जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। जबकि रुद्रप्रयाग, तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि, गुप्तकाशी, ऊखीमठ, मयाली, जखोली में कोहरा होने से शीतलहर का प्रकोप चरम पर रहा। इस दौरान क्षेत्रों में कई बार बूंदाबांदी भी हुई।
3 of 9
केदारनाथ में हिमपात
- फोटो : अमर उजाला
केदारनाथ, मद्महेश्वर, चोपता, तुंगनाथ, चंद्रशिला में बर्फबारी हुई। चोपता, त्रियुगीनारायणीव तोषी गांव के ऊपरी के जंगल में भी बर्फबारी से निचले गांवों में ठंड बढ़ गई है। बढ़ती ठंड को देखते हुए नगर पालिका रुद्रप्रयाग समेत अन्य निकाय क्षेत्रों में चिह्नित स्थानों पर अलाव जलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
बदरीनाथ धाम में बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
पर्यटन स्थल रूपकुंड, वेदनी, आली, बगुवावासा, ब्रह्मताल में रूक-रूक कर बर्फबारी हो रही है, जिस कारण ब्रह्मताल में पर्यटक पहुंचे हुए हैं। पर्यटकों के साथ भीकलताल पहुंचे गाइड भुवन बिष्ट ने बताया कि शनिवार को लगभग 150 पर्यटक ब्रह्मताल पहुंचे थे और अवीन व कुनाड़ी में टेंट में रह रहे हैं। यहां रुक रुककर बर्फबारी हो रही है, जिसका पर्यटक खूब लुत्फ उठा रहे हैं। वहीं भीकलताल के पास खुपटीताल में 100 से अधिक पर्यटक पहुंचे हुए हैं। वांण व दीदना से भी वेदनी व आली बुग्याल में भी पर्यटकों का दल गया है।
विज्ञापन
5 of 9
बारिश से बचने के लिए स्कूटी पर छाता लजेकर जाते युवक
- फोटो : अमर उजाला
रविवार सुबह झमाझम बारिश और चल रही शीतलहर से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। बारिश के कारण अचानक ठंड बढ़ गई। कड़ाके की ठंड के कारण लोग सुबह से ही घरों में दुबके रहे, बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।