फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विकास दर में गिरावट तात्कालिक, लेकिन दूरगामी परिणाम अच्छे होंगे:  वैंकेया नायडू 

Sun, 01 Dec 2019 10:17 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 01 Dec 2019 10:17 AM IST
विज्ञापन
Vice president of India Venkaiah naidu decline in growth rate is instantaneous
- फोटो : अमर उजाला

देश की विकास दर में गिरावट तात्कालिक है। दूरगामी तौर पर देखें तो देश विकास की ओर बढ़ रहा है। यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज(यूपीईएस) के 17वें दीक्षांत समारोह में पहुंचे उपराष्ट्रपति एम वैंकेया नायडू ने यह बात कही।


 

Vice president of India Venkaiah naidu decline in growth rate is instantaneous
- फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि एक समय नालंदा जैसे विवि में विदेशी पढ़ने आते थे लेकिन आज हम दुनिया के शीर्ष-200 विवि में ही शामिल नहीं हो पाए हैं, जिसके लिए सतत प्रयास की जरूरत है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों को ज्यादा से ज्यादा शोध को बढ़ावा देना होगा।

Vice president of India Venkaiah naidu decline in growth rate is instantaneous
- फोटो : अमर उजाला

उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं को देश के विकास में अहम बताया। कहा कि हमें अपनी मातृभाषा को कभी नहीं भूलना चाहिए। अपने अंदाज में उन्होंने युवाओं को आज की जीवनशैली के बीच खुद को फिट रखने का फार्मूला भी दिया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vice president of India Venkaiah naidu decline in growth rate is instantaneous
- फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि योगा से लेकर भारतीय व्यंजनों तक में फिटनेस का राज छिपा हुआ है। पश्चिमी संस्कृति और चाइनीज और वेस्टर्न भोजन हमें बीमार बना रहा है। अपने भाषण के दौरान उपराष्ट्रपति एम वैंकेया नायडू ने अपने अंदाज में कई बातें समझाईं।
 

विज्ञापन
Vice president of India Venkaiah naidu decline in growth rate is instantaneous
- फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सबको फिट रखने के लिए योगा को बढ़ावा दिया। आप भी फिट रहने के लिए योगा करो, पीएम मोदी बनने के लिए नहीं। इसी प्रकार, उन्होंने कहा कि युवाओं के भीतर लीडरशिप का गुण होना चाहिए लेकिन पार्लियामेंट जैसा नहीं बल्कि टीम को लीड करने का।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed