फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarkashi Tunnel Rescue: बाहर आने पर भी सामान्य नहीं रहेगा श्रमिकों का जीवन...दस तस्वीरों के साथ जानें वजह

Wed, 22 Nov 2023 07:53 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 22 Nov 2023 07:53 PM IST
विज्ञापन
Uttarkashi Tunnel Rescue: after coming out life will not be normal for some days for the workers
श्रमिकों के सुरंग से बार निकलने का इंतजार करते परिजन व स्थानीय लोग। - फोटो : amar ujala

पूरा देश 11 दिनों से टनल में फंसे 41 मजदूरों की जिंदगी की दुआ मांग रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि ये सभी आज बाहर आ पाएंगे। शासन प्रशासन के भरसक प्रयासों से सभी श्रमिक जल्द ही अपने परिवार के बीच होंगे। लेकिन, टनल से बाहर आने के बाद भी इन मजदूरों का जीवन कुछ दिनों तक असामान्य रह सकता है।



उन्हें कई तरह के भय और बीमारी के होने का भी खतरा हो सकता है। यह मानना है मनोवैज्ञानिकों का। टनल से बाहर आने के बाद मजदूरों को सामान्य जीवन बीताने में उनके परिवार और जिम्मेदार लोगों की अहम भूमिका होगी। दरअसल, सुरंग की खोदाई में लगे मजदूरों का जीवन आम मजदूरों से अलग होता है।

यही कारण है कि अभी तक कम प्राण वायु और तंग माहौल में भी मजदूरों का हौसला बना हुआ है। उन्हें बचाने के लिए तमाम प्रयास भी किए जा रहे हैं।

Uttarkashi Tunnel Rescue: after coming out life will not be normal for some days for the workers
सुरंग के बाहर परेशान परिजन - फोटो : amar ujala

देश का सबसे उन्नत आपदा मोचन बल एनडीआरएफ और एसडीआरएफ अत्याधुनिक मशीन से मजदूरों तक पहुंचने के प्रयास में जुटा है। लेकिन, सवाल है कि क्या मजदूर पहली जैसी जिंदगी जीएंगे या उसमें कुछ वक्त लगेगा।

Uttarkashi Tunnel Rescue: after coming out life will not be normal for some days for the workers
सुरंग में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू जारी - फोटो : amar ujala

इस बारे में मनोवैज्ञानिक डॉ. वीणा कृष्णन ने बात की। उन्होंने बताया कि टनल में काम करने वाले मजदूर तंग माहौल में जीने के आदी होते हैं। लेकिन, यह स्थिति उससे भी अलग है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarkashi Tunnel Rescue: after coming out life will not be normal for some days for the workers
टनल के ऊपर ड्रिल के लिए बन रही सड़क - फोटो : amar ujala

यह वह तंग माहौल नहीं है जिसमें वह दिन रात काम करते हैं। अब उन्हें जीवन बचाने के लिए केवल समय बीताना है। ऐसे में क्लोज स्पेस फोबिया उन्हें आगे के जीवन में घेर सकता है।

विज्ञापन
Uttarkashi Tunnel Rescue: after coming out life will not be normal for some days for the workers
सुरंग में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू जारी - फोटो : amar ujala

यानी उन्हें ऐसे माहौल या छोटे कमरों से भी डर लग सकता है। हालांकि, यह व्यक्ति के शरीर पर भी निर्भर करता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed