फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुरंग में कैद 41 जिंदगियां: बढ़ रही इंतजार की घड़ियां, उम्मीद में गुजरा 13वां दिन, बेबसी बयां कर रहीं तस्वीरें

Fri, 24 Nov 2023 09:01 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 24 Nov 2023 09:01 PM IST
विज्ञापन
Uttarkashi Tunnel Collapse Rescue Operation Day 13th Spend in wait to labourers Came Out
सिलक्यारा में सुरंग के पास बैठे परिजन - फोटो : अमर उजाला

सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को बाहर निकालने के लिए अमेरिकी ऑगर मशीन शुक्रवार शाम 24 घंटे बाद चली, लेकिन फिर लोहे का अवरोध आने से रुक गई। जिससे एक बार फिर मजदूरों के बाहर निकलने का इंतजार बढ़ गया। अब तक मलबे में करीब 47 मीटर ही पाइप पहुंच पाया है। अधिकारियों के मुताबिक अभी करीब 9 मीटर का सफर बाकी है।



Tunnel Rescue: पाइप के जरिए एस्केप टनल से ऐसे बाहर निकाले जाएंगे श्रमिक, तस्वीरों में देखें कैसी है तैयारी

बृहस्पतिवार शाम 4 बजे बेस हिलने से ऑगर मशीन ने काम करना बंद कर दिया था। मरम्मत आदि में करीब 24 घंटे बीत जाने के बाद मशीन 13वें दिन शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे चली तो उम्मीदें फिर जग गईं।

Uttarkashi Tunnel Collapse Rescue Operation Day 13th Spend in wait to labourers Came Out
सिलक्यारा में सुरंग के पास बैठी महिला - फोटो : एजेंसी

लेकिन कुछ देर बाद ही रेस्क्यू टीमों को फिर झटका लग गया। एनएचआईडीसीएल के महाप्रबंधक कर्नल दीपक पाटिल ने बताया कि करीब शाम 6:40 बजे मशीन की राह में फिर लोहे का अवरोध आने से काम रुक गया। समाचार लिखे जाने तक लोहे के अवरोधों को काटने का काम चल रहा था।

Uttarkashi Tunnel Collapse Rescue Operation Day 13th Spend in wait to labourers Came Out
सुरंग के बाहर परेशान परिजन।

ऑपरेशन सिलक्यारा को शुक्रवार को शुरू करने से पहले एनएचआईडीसीएल ने पारसन कंपनी के जियो फिजिकल विशेषज्ञों से टनल के मलबे की मैपिंग कराई, जिसमें बताया कि अगले 5 मीटर तक कोई लोहे जैसा अवरोध नहीं है। हालांकि उनकी मैपिंग का ये फार्मूला 1.5 मीटर बाद ही फेल हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarkashi Tunnel Collapse Rescue Operation Day 13th Spend in wait to labourers Came Out
सुरंग के बाहर परेशान परिजन - फोटो : amar ujala

केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह (सेनि.) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ऑपरेशन सिलक्यारा के पूरा होने के इंतजार में उत्तरकाशी में ही डटे हुए हैं। शुक्रवार को दिनभर मंत्री वीके सिंह ने कई बार सुरंग के भीतर जाकर निरीक्षण किया और बचाव दलों का हौसला बढ़ाया।

विज्ञापन
Uttarkashi Tunnel Collapse Rescue Operation Day 13th Spend in wait to labourers Came Out
सुरंग के बाहर बैठे श्रमिक - फोटो : अमर उजाला

शाम को करीब चार बजे हरिद्वार से लौटकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, हरिद्वार सांसद डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक भी सुरंग में पहुंचे और बचाव अभियान की प्रगति जानने के बाद भीतर फंसे मजदूरों का हौसला बढ़ाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed