फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Snowfall: मौसम हुआ मेहरबान...बर्फ के आगोश में बदरीनाथ धाम, औली में भी सफेद हुई वादियां, दिखे जन्नत से नजारे

Tue, 20 Feb 2024 07:19 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 20 Feb 2024 07:19 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Snowfall Today Badrinath Dham Covered with thick blanket of Snow Gangotri highway closed
बदरीनाथ धाम में बर्फ - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में फरवरी में मेहरबान हुए मौसम ने बदरीनाथ धाम सहित ऊंचाई वाले इलाकों को बर्फ से सराबोर कर दिया है। बदरीनाथ धाम में सोमवार से लगातार बर्फबारी हो रही है, जिससे यहां दो फीट से अधिक ताजी बर्फ जम चुकी है। 



इसके अलावा हेमकुंड साहिब और औली में भी लगातार बर्फबारी हो रही है। घांघरिया से करीब तीन किमी नीचे तक पैदल मार्ग पर बर्फ जमी हुई है। निजमुला घाटी के पाणा ईराणी गांव में भी सोमवार रात को जमकर बर्फबारी हुई। 

Uttarkashi: चिनूक हेलीकॉप्टर का अभ्यास तकनीकी कारणों से हुआ रद्द, अब बुधवार को होने की संभावना

Uttarakhand Weather Snowfall Today Badrinath Dham Covered with thick blanket of Snow Gangotri highway closed
बदरीनाथ धाम में बर्फ - फोटो : अमर उजाला

उधर, निचले इलाकों में सुबह धूप खिली, लेकिन दोपहर बाद आसमान में फिर बादल छा गए। फरवरी माह में दूसरी बार बारिश और बर्फबारी से पीपलकोटी, चमोली, पोखरी, निजमुला घाटी, नंदानगर सहित अन्य क्षेत्रों में काश्तकारों ने राहत की सांस ली है।

Uttarakhand Weather Snowfall Today Badrinath Dham Covered with thick blanket of Snow Gangotri highway closed
बदरीनाथ धाम में बर्फ - फोटो : अमर उजाला

साथ ही बर्फबारी से बदरीनाथ हाईवे हनुमान चट्टी से आगे बंद हो गया है। साथ ही गोपेश्वर-मंडल-चोपता हाईवे भी बर्फबारी के चलते बंद पड़ा है। लगातार मौसम खराब रहने से मार्ग को खोलने का काम शुरू नहीं हो पाया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Snowfall Today Badrinath Dham Covered with thick blanket of Snow Gangotri highway closed
औली में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

औली मार्ग पर भी वाहनों का आवागमन बना हुआ है। हालांकि बर्फ जमने और पाला गिरने से मार्ग काफी फिसलन हो गया है। जोशीमठ में बदरीनाथ हाईवे रात को भारी मलबा और पेड़ गिरने से हाईवे बंद हो गया।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Snowfall Today Badrinath Dham Covered with thick blanket of Snow Gangotri highway closed
हाईवे बंद - फोटो : अमर उजाला

उधर, बर्फबारी के कारण गंगोत्री हाईवे भी पिछले 12 घंटों से सुक्की से लेकर गंगोत्री तक बंद है। जिस कारण उपला टकनौर के आठ गांव सहित गंगोत्री धाम और अंतराष्ट्रीय सीमा का संपर्क जिला मुख्यालय से कटा हुआ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed