फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand: प्रदेशभर में आज से चार दिन भारी बारिश की चेतावनी, इन जगहों पर बादल फटने से मची तबाही, तस्वीरें

Sat, 22 Jul 2023 03:36 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 22 Jul 2023 03:36 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather News Cloudburst Heavy rain warning for four days from today Read more Update in hindi
जोशीमठ में बारिश और मलबे के चलते फंसे वाहन - फोटो : amar ujala

प्रदेशभर में आज शनिवार से अगले चार दिन तक भारी बारिश रहेगी। मौसम विभाग ने सभी जिलों के लिए चार दिन तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 22 से 25 जुलाई तक गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्र के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन से सड़कें बंद हो सकती हैं। 



उत्तराखंड में पौड़ी के थलीसैंण में और उत्तरकाशी के पुरोला में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। थलीसैंण-पीठसैंण-बुंगीधार मोटर मार्ग पर बगवाड़ी गांव के समीप पुल के एक हिस्से का पुश्ता क्षतिग्रस्त हो गया है। जिससे चौथान पट्टी के पांच से अधिक गांवों की आवाजाही ठप हो गई है। जबकि पट्टी के 80 गांवों की आवाजाही प्रभावित हुई है।

पट्टी के ग्रामीणों को भीड़ा-जसपुर-उफरैंखाल मोटर मार्ग से 30 किमी का अतिरिक्त फेरा लगाना होगा। इस आपदा से पट्टी के रौली गांव के एक ग्रामीण की गौशाला बह गई है। जिसमें 10 बकरियां व दो बैल लापता हैं। साथ ही रौली और बगवाड़ी गांव के ग्रामीणों के खेत बह गए हैं।

Uttarakhand Weather News Cloudburst Heavy rain warning for four days from today Read more Update in hindi
उत्तरकाशी में बारिश से भारी नुकसान - फोटो : amar ujala

वहीं उत्तरकाशी में देर रात हुई अतिवृष्टि एवं बादल फटने की घटना के कारण पुरोला, बड़कोट एवं डुंडा तहसील के कई स्थानों पर हुए भूस्खलन से प्रभावितों को प्रशासन ने सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा। साथ ही भूस्खलन से अवरूद्ध सड़कों को खोले जाने और बिजली, पानी की आपूर्ति बहाली के लिए तत्काल प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। प्राथमिकता के आधार पर बंद सड़कों को खोलने के लिए विभिन्न विभागों की जेसीबी और अन्य मशीनरी को भोर से ही प्रभावित क्षेत्रों में काम पर जुटा दिया गया है। देर रात करीब ढाई बजे हुई इन घटनाओं की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने उप जिलाधिकारी पुरोला और उप जिलाधिकारी बड़कोट को तत्काल समबन्धित विभागों  के कर्मियों के साथ मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया।

Uttarakhand Weather News Cloudburst Heavy rain warning for four days from today Read more Update in hindi
बड़कोट उत्तरकाशी में बारिश से भारी तबाही - फोटो : amar ujala

बड़कोट तहसील के अंतर्गत गंगनानी में भूस्खलन का मलबा आने के कारण एक टूरिस्ट रिजॉर्ट के कुछ कॉटेज क्षतिग्रस्त हुए हैं और कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के परिसर में भी मलबा घुसा है। पुरोला के छाड़ा खंड में भी बादल फटने के कारण भूस्खलन हुआ है । भूमि कटाव और कुछ घरों और दुकानों में मलबा घुस गया। घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल देर रात प्रशासनिक टीम और एसडीआरएफ के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Weather News Cloudburst Heavy rain warning for four days from today Read more Update in hindi
सड़क खोलने में जुटी मशीन - फोटो : amar ujala

छाड़ा खड्ड में बादल फटने से नगर पंचायत पुरोला के वार्ड नं 3 व 4 में कुछ भवनों, वाहनों, सड़क आदि को क्षति पहुंची है, विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर जिलाधिकारी ने विकासखंड पुरोला के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। दूसरी तरफ गंगनानी में सड़क पर मलबा आने से सड़क बंद हो गई है। 

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: मलबा गिरने से यमुनोत्री और बद्रीनाथ हाईवे बंद, गंगनानी में भारी बारिश से तबाही, पुरोला में बादल फटा

विज्ञापन
Uttarakhand Weather News Cloudburst Heavy rain warning for four days from today Read more Update in hindi
उत्तरकाशी: सड़क पर आया मलबा - फोटो : amar ujala
  •  यमनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग  07 स्थानों पर बाधित है, उक्त स्थानों पर मशीनरी तैनात है।  मार्ग सुचारू की जाने की कार्रवाई जारी।
  •  उप तहसील धौन्तरी अन्तर्गत धोन्तरी के पास से भूस्खलन व मलवा आने से 7-8 आवासीय घरों में मलबा घुसा।
  • प्रा0 स्वास्थ केंद्र की दीवार क्षतिग्रस्त। नायब तहसीलदार राजस्व टीम उप जिलाधिकारी, डुण्डा मौके पर मौजूद।
  • तहसील बडकोट अन्तर्गत स्थान गंगनानी के राष्ट्रीय राजमार्ग के 30 मीटर भाग में मला आने से कुछ व्यवसायिक होटलों, 01 आश्रम एवं लगभग 7-8 पार्क किए गए वाहन मलबे में फंसे।
  •  तहसील पुरोला अन्तर्गत छाड़ा खड्ड में कटवा से कुछ आवासीय भवन खतरे की जद में आए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed