फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जून में बर्फबारी: देवभूमि में उच्च हिमालयी क्षेत्र बर्फ से सराबोर, माणा पास में जमी एक फीट बर्फ, तस्वीरें...

Tue, 22 Jun 2021 07:57 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 22 Jun 2021 07:57 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Monsoon News: Fresh Snowfall in June Month in Higher himalaya Area Photos
उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में जून के महीने में चमोली जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। भारत-चीन सीमा से लगे माणा पास क्षेत्र में पिछले दिनों जमकर बर्फबारी हुई है। यहां की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें पूरा क्षेत्र ताजी बर्फ से ढका हुआ नजर आ रहा है।

जून महीने में बर्फबारी होने की बात अचंभित करती है, लेकिन यह सच है कि चमोली जिले के करीब छह हजार फीट की ऊंचाई पर एक दो दिन पहले जमकर बर्फबारी हुई है। इन दिनों इस क्षेत्र में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के मजदूर काम कर रहे हैं और यहां सड़क बनाने का काम चल रहा है।

रोमांच का सफर: 52 दिन बाद फिर पर्यटकों से गुलजार हुई टिहरी झील, जमकर उठाया बोटिंग का लुत्फ, तस्वीरें... 

नवंबर माह के बाद यहां भारी बर्फबारी होती है, जिससे इस क्षेत्र में सेना और आईटीबीपी के अलावा कोई नहीं रहता। आम तौर पर जून माह में इस क्षेत्र में खूब बारिश होती है, लेकिन इस बार की बर्फबारी ने सबको हैरान कर दिया है। तस्वीरों में दिख रहा है कि इस क्षेत्र में करीब एक फीट से अधिक बर्फबारी हुई है।

बदरीनाथ हाईवे: चट्टान से भारी मात्रा में सड़क पर आया मलबा, वाहनों की आवाजाही थमी, तस्वीरें...

Uttarakhand Weather Monsoon News: Fresh Snowfall in June Month in Higher himalaya Area Photos
उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

बीआरओ के एक अधिकारी ने बताया कि बर्फबारी से चीन सीमा क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, इसके बावजूद मजदूर यहां सड़क निर्माण में जुटे हैं।

Uttarakhand Weather Monsoon News: Fresh Snowfall in June Month in Higher himalaya Area Photos
उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि जिले की नीती और माणा घाटी चीन सीमा से जुड़ती हैं और इन दोनों घाटियों में पिछले कुछ सालों से सड़क का विस्तारीकरण कार्य जोरों पर चल रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Monsoon News: Fresh Snowfall in June Month in Higher himalaya Area Photos
उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

वहीं, लगातार बारिश होने से बदरीनाथ धाम में भी शानदार नजारा देखने को मिल रहा है। इन दिनों धाम के पास शेष नेत्र झील के आसपास काफी तादाद में फूल खिले हुए हैं, जिससे झील आकर्षण का केंद्र बनी है। इस वर्ष धाम में शीतकाल में अच्छी बर्फबारी भी हुई, जिससे झील का जलस्तर भी बढ़ा है। 

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Monsoon News: Fresh Snowfall in June Month in Higher himalaya Area Photos
उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

बीते कई सालों से बर्फबारी न होने के कारण झील का पानी सूखने के कगार पर पहुंच गया था और यहां शैवाल जम गया था, लेकिन बीते दो सालों से धाम में अच्छी बर्फबारी हो रही है। इसका नतीजा यह रहा कि शेषनेत्र झील पूरी तरह से पानी से भर गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed