{"_id":"64ac4862abe3afca47021cd2","slug":"uttarakhand-weather-heavy-rainfall-in-rishikesh-water-entered-in-aiims-rishikesh-emergency-ward-2023-07-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rishikesh: बारिश से हुआ बुरा हाल, एम्स के इमरजेंसी वार्ड में भरा पानी, मरीजों और तीमारदारों में मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh: बारिश से हुआ बुरा हाल, एम्स के इमरजेंसी वार्ड में भरा पानी, मरीजों और तीमारदारों में मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक बारिश ने मुसीबतें बढ़ा दी हैं। मूसलाधार बारिश के कारण ऋषिकेश में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश के कारण शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। वहीं, देर रात एम्स के इमरजेंसी वार्ड में भी पानी घुस गया। वार्ड में सामान तैरता नजर आया। पानी देख मरीजों के तिमारदारों में अफरा तफरी मच गई। वहीं, मरीजों व तीमारदारों को दिक्कतें उठानी पड़ी।
रविवार को हुई बारिश के बाद सोमवार सुबह हल्की धूप निकली, लेकिन दोपहर में अचानक मौसम ने करवट ली और मसूलादार बारिश शुरू हो गई। ड्रेनेज सिस्टम नहीं होने से नाले भी उफना गए, इससे मुख्य मार्गों से लेकर आंतरिक मार्गों पर पानी भर गया।
2 of 5
एम्स के इमरजेंसी वार्ड में घुसा पानी
- फोटो : अमर उजाला
बारिश के कारण देहरादून रोड, त्रिवेणी घाट चौक, संत निरंकारी भवन गंगा नगर, चंद्रेश्वर नगर, मायाकुंड आदि स्थानों पर जलभराव अधिक रहा। चंद्रभागा नदी और सौंग नदी का जलस्तर भी बढ़ गया था।
3 of 5
एम्स के इमरजेंसी वार्ड में घुसा पानी
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, पुरानी चुंगी से कोयलघाटी तक हाईवे जलमग्न हो गया। अखंड आश्रम के पास बहाव इतना तेज था कि कई दोपहिया वाहन गिर गए। पानी में फंसकर कई वाहन बंद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एम्स के इमरजेंसी वार्ड में घुसा पानी
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि पिछले तीन दिन से प्रदेशभर में चल रहे बारिश का क्रम मंगलवार को भी जारी रहेगा। मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेशभर में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
5 of 5
ऋषिकेश में जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को ऋषिकेश में 126 एमएम, नरेंद्रनगर में 103 एमएम, चंपावत में 31 एमएम, भगवानपुर में 24 एमएम, लक्सर में 20 एमएम बारिश रिकार्ड हुई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।