मसूरी विधानसभा क्षेत्र के भितरली गांव के पास मजरा कडरियाना में शुक्रवार सुबह बादल फटने की घटना से अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान दो गोशालाएं बह गईं, आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर भूस्खलन से सड़कें बंद हो गईं। मसूरी-दून मार्ग गलोगी धार के पास करीब 14 घंटे तक बंद रहा। खेतों को भी भारी नुकसान पहुंचा है।
मसूरी: मजरा कडरियाना में बादल फटने से तबाही, खेतों को भारी नुकसान, कई मकानों को खतरा, तस्वीरें...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्यारकुली गांव और कैंपटी के पास बंग्लो की कांडी गांव में भूस्खलन से आवासीय भवनों को खतरा हो गया। स्थानीय निवासी वीरेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि भवन के पीछे भारी मात्रा में मलबा आने से घर के दो कमरों और किचन को खतरा बना हुआ है। वहीं, मसूरी के सिस्टर बाजार में भूस्खलन से लिंक मार्ग बंद हो गया। वहीं, टीवी टावर को भी खतरा खड़ा हो गया है।
लगातार हो रही बारिश से गलोगीधार की पहाड़ी नासूर बन गई है। शुक्रवार को दिनभर मलबा और बोल्डर गिरते रहे। इससे बार-बार मार्ग बंद होता रहा। लोनिवि को मार्ग खोलने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा। मार्ग पर लंबा जाम लग गया और सैंकड़ों पर्यटक वाहनों में फंसे रहे। वहीं, काल्हूखेत के पास एक वाहन पर बोल्डर गिर गया। हादसे में पर्यटक बाल-बाल बच गया।
भितरली गांव के मजरा कडरियाना में बादल फटने की घटना की सूचना मिलते ही जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर अधिकारियों को लेकर मौके पर पहुंचे और क्षेत्र में हुए नुकसान का जायजा लिया। दीपक पुंडीर ने बताया कि क्षेत्र में कई दर्जन खेत तबाह हो गए हैं। बिजली के खंभें टूटने से बिजली व्यवस्था ठप है।
पानी की लाइन की क्षतिग्रस्त हुई है। गोशालाएं बह गईं, कई पैदल रास्ते तबाह हो गए। उन्होंने ऊर्जा निगम के इंजीनियर को बिजली व्यवस्था तत्काल ठीक करने के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामीणों को भरोसा दिया कि उनकी हरसंभव मदद की जाएगी। इस दौरान अन्नु पुंडीर सहित कई विभागों के अधिकारी, ग्रामीण मौजूद रहे।