फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Temperatures crossed 40 severe heat from plains to mountains read all Updates in hindi

तपता सूरज और गर्म हवाएं: देहरादून में 40 पार पहुंचा पारा, मैदान से लेकर पहाड़ तक भीषण गर्मी से झुलस रहे लोग

Wed, 29 May 2024 11:52 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 29 May 2024 11:52 AM IST
सार

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है आज बुधवार से अगले दो दिन तापमान में सामान्य से चार से पांच डिग्री तक की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। जिसके चलते मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्म हवाएं परेशान कर सकती हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Temperatures crossed 40 severe heat from plains to mountains read all Updates in hindi
भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से मौसम अपने तेवर दिखा रहा है। तपते सूरज और गर्म हवाओं के थपेड़े मैदान से लेकर पहाड़ तक लोगों को झुलसा रहे हैं। राजधानी दून का अधिकतम तापमान तीसरे दिन भी लगातार 40 डिग्री के पार रहा। इसके चलते गर्म हवाओं ने दिन के साथ रात को भी परेशान किया।

विज्ञापन

इस बार मई में अभी तक सात दिन तक पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। इस बीच चार बार रिकॉर्ड तोड़ तापमान दर्ज किया गया। आंकड़ों पर नजर डालें तो दून का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री के इजाफे के साथ 40.6 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन


रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है आज (बुधवार) से अगले दो दिन तापमान में सामान्य से चार से पांच डिग्री तक की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। जिसके चलते मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्म हवाएं परेशान कर सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पर्वतीय जिलों में झोंकेदार हवाएं चलने की चेतावनी

प्रदेश के पर्वतीय जिलों में आज (बुधवार) झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ इलाकों में दोपहर और शाम के समय 30 से 40 किलोमीटर की तेजी से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। इसके अलावा इन जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने के भी आसार हैं।

यह रहा तापमान

स्थान                 अधिकतम             न्यूनतम

देहरादून                40.6                 24.4

पंतनगर                 40.8                  27.0

मुक्तेश्वर                  29.6                 15.5

नई टिहरी                  29.2             19.3

 

पहाड़ों पर भी चलने लगी गर्म हवा

सामान्य तापमान में चार से पांच डिग्री तक की बढ़ोतरी होने से पहाड़ों पर भी गर्म हवाएं चलने लगी हैं। मसूरी, अल्मोड़ा, चमोली, रुद्रप्रयाग समेत पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में तापमान में हुई बढ़ोतरी से दिन के समय गर्म हवाएं परेशान करने लगी हैं।

ये भी पढ़ें...पहाड़ों की रानी : अब मसूरी में भी हो रहा है मैदानी इलाकों जैसा अहसास, गर्मी से सैलानी हैरान... शहरवासी परेशान

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा, सामान्य तापमान में 4.5 डिग्री की बढ़ोतरी होने के बाद गर्म हवाएं चलती हैं। इस बार मई में मैदान से लेकर पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों में सामान्य तापमान में चार से पांच डिग्री तक का इजाफा हुआ है। जिसके चलते पहाड़ों पर गर्म हवाएं चलने लगी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed