फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: रुद्रपुर में बवाल, बाइक सवार के माथे में घोंपी चाबी, ग्रामीणों ने पुलिस पर किया पथराव, तस्वीरें...

Tue, 28 Jul 2020 12:04 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 28 Jul 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand: Ruckus in Rudrapur, Villagers Stone pelting on police, Photos
- फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के रुद्रपुर में इंदिरा चौक पर एक बाइक चालक के माथे पर सीपीयू की चेकिंग के दौरान चाबी घोंपने की बात सामने आने के बाद हंगामा हो गया। आक्रोशित सैकड़ों लोगों ने कोतवाली के आगे एनएच 87 में जाम लगा दिया और पुलिस और सीपीयू के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। 

Uttarakhand: Ruckus in Rudrapur, Villagers Stone pelting on police, Photos
- फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करके उन्हें रोकने की कोशिश की तो पब्लिक और भड़क गई और पुलिसकर्मियों और कोतवाली पर पथराव कर दिया। पथराव में एक पुलिसकर्मी चोटिल हो गया जबकि कोतवाल और बाजार चौकी इंचार्ज को पत्थरों से बचने के लिए भागना पड़ा। 

Uttarakhand: Ruckus in Rudrapur, Villagers Stone pelting on police, Photos
- फोटो : अमर उजाला

विधायक के मौके पर पहुंचने और आरोपियों पर कार्रवाई की बात पर भीड़ शांत हुई। देर रात एसएसपी ने सीपीयू दरोगा समेत तीन सीपीयू कर्मियों को निलंबित कर दिया। सोमवार रात करीब पौने आठ बजे रंपुरा वार्ड नंबर 23 निवासी दीपक अपने दोस्त प्रेमपाल के साथ इंदिरा चौक से बाइक में पेट्रोल भराने के बाद घर लौट रहा था। इंदिरा चौक पर वाहनों की चेकिंग कर रहे सीपीयू कर्मियों ने उसे रोक दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand: Ruckus in Rudrapur, Villagers Stone pelting on police, Photos
- फोटो : अमर उजाला

कागज मांगने पर दोनों में बहस हो गई तो सीपीयू कर्मी ने बाइक की चाबी निकाल ली। आरोप है कि युवक आगे बढ़ा तो सीपीयू कर्मी ने उसे रोकने की कोशिश की तो सीपीयू कर्मी के हाथ में पहले से मौजूद बाइक की चाबी युवक के माथे में जा घुसी। दर्द से कराहता युवक चिल्लाते हुए रंपुरा पहुंचा तो माथे पर चाबी घुपी देख लोगों का पारा चढ़ गया। 

विज्ञापन
Uttarakhand: Ruckus in Rudrapur, Villagers Stone pelting on police, Photos
- फोटो : अमर उजाला

अचानक सैकड़ों की संख्या में लोग कोतवाली के बाहर एकत्र हो गए। सैकड़ों लोगों को काबू में करने के लिए पुलिस ने जैसे ही लाठी फटकारी तो लोग आपा खो बैठे। उन्होंने पुलिस कर्मियों पर पथराव कर दिया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed