वीकेंड पर शनिवार को मूसरी घूमने आए दूसरे राज्यों के पर्यटकों का आधा दिन जाम में ही बीता। लंबे जाम और गर्मी की तपिश से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बीते कुछ दिनों से मसूरी में हो रही अनावश्यक भीड़ पर काबू पाने के लिए शनिवार को पुलिस ने उन्हें ही प्रवेश दिया, जिनके पास कोरोना आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट, स्मार्ट सिटी के पोर्टल पर पंजीकरण और होटल की बुकिंग के कागजात पूरे थे। जबकि यह दस्तावेज पूरे न होने से पुलिस ने करीब दो हजार से अधिक वाहनों को वापस लौटाया। हालांकि इस व्यवस्था से मूसरी को जाम और भीड़ से बढ़ी राहत मिली। मसूरी और आसपास के पर्यटन स्थलों पर बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस की ओर से कुठालगेट, किमाड़ी, सहस्त्रधारा से पहले बैरियर लगाए गए। दिन चढ़ने के साथ कुठालगेट पर वाहनों का तांता लगने लगा और देखते ही देखते जाम मसूरी डायवर्जन तक पहुंच गया। सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी लाइन लग गई। वहीं लंबा जाम लगने से नौकरी, खरीदारी व अन्य काम के लिए मसूरी से देहरादून आने वाले स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने बताया कि कागज पूरे न होने पर करीब 1500 चौपहिया और 500 से अधिक दोपहिया वाहनों को लौटाया गया।
मसूरीः वीकेंड पर देहरादून-मसूरी मार्ग पर लगा 10 किमी लंबा जाम, रास्ते में ही गुजर गया आधा दिन, तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 10 Jul 2021 08:35 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन