फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: चमोली में तबाही मचाने वाली ऋषिगंगा के उद्गम क्षेत्र के ग्लेशियर में पड़ी दरारें, दहशत में ग्रामीण, तस्वीरें...

Thu, 27 May 2021 09:43 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 27 May 2021 09:43 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand News: Cracks seen in glacier of  RishiGanga originating Area Photos
ग्रामीणों ने इसी जगह पर देखी हैं दरारें - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में जिस ऋषिगंगा के उद्गम स्थल से बीती सात फरवरी को जलप्रलय आई थी, वहां अभी भी ग्लेशियर में दरारें पड़ी हुई हैं। इसके बाद से स्थानीय ग्रामीणों में अनहोनी की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने ग्लेशियर क्षेत्र का भ्रमण कर प्रशासन को भी यह जानकारी दी।



यह भी पढ़ें... उत्तराखंड में बारिश: ऋषिगंगा के 'सैलाब' में बहा वार्निंग सिस्टम, खौफजदा ग्रामीणों ने गुफा और छानियों में बिताई रात

नीती घाटी के रैणी क्षेत्र में बहने वाली ऋषिगंगा के उद्गम स्थल पर ग्लेशियरों में काफी दरारें आ गई हैं, जिससे यहां खतरा बना हुआ है। रैणी गांव के ग्रामीणों ने ऋषि गंगा के ऊपरी क्षेत्रों में कभी भी ग्लेशियर खिसकने की आशंका जताई है।

यह भी पढ़ें... उत्तराखंड: भारी बारिश से फिर बढ़ा ऋषिगंगा का जलस्तर, दहशत में घरों को छोड़ जंगल की ओर भागे ग्रामीण, तस्वीरें...

रैणी गांव के ग्रामीणों के एक दल ने ऋषिगंगा के उद्गम स्थल का निरीक्षण किया तो देखा यहां ग्लेशियरों में दरारें पड़ी हुई हैं। ग्रामीण पूरण सिंह राणा, युवक मंगल दल अध्यक्ष प्रकाश राणा, पुष्कर राणा, प्रिया राणा और बबीता ने बताया कि ऋषिगंगा में जिस ग्लेशियर के टूटने से जलप्रलय हुई, वहां अभी भी ग्लेशियर में दरारें आ रही हैं।

Uttarakhand News: Cracks seen in glacier of  RishiGanga originating Area Photos
ऋषिगंगा के उद्गम स्थल पर बने ग्लेशियर - फोटो : अमर उजाला

ग्रामीणों ने ग्लेशियर प्वाइंट के ठीक दूसरी तरफ रोठी बुग्याल से ग्लेशियर का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से ग्लेशियरों की रेगुलर मॉनिटरिंग करने की मांग उठाई।

Uttarakhand News: Cracks seen in glacier of  RishiGanga originating Area Photos
ऋषिगंगा के उद्गम स्थल पर बने ग्लेशियर - फोटो : अमर उजाला

सात फरवरी को ऋषि गंगा की जलप्रलय के बाद से रैणी गांव के ग्रामीण डरे और सहमे हुए हैं। बारिश होने पर ऋषि गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी होते ही ग्रामीण घरों को छोड़कर जंगल और छानियों में रात बिताने को मजबूर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand News: Cracks seen in glacier of  RishiGanga originating Area Photos
ऋषिगंगा के उद्गम स्थल पर बने ग्लेशियर - फोटो : अमर उजाला

ग्रामीण पूरण सिंह राणा ने ऋषिगंगा के उद्गम में ग्लेशियरों पर अध्ययन करने और अध्ययन में सामने आने वाले तथ्यों को सार्वजनिक करने की मांग की। जिससे ग्रामीणों को बार-बार अपने घर न छोड़ने पड़े। 

विज्ञापन
Uttarakhand News: Cracks seen in glacier of  RishiGanga originating Area Photos
ऋषिगंगा के उद्गम स्थल पर बने ग्लेशियर - फोटो : अमर उजाला

बीते दिनों बारिश होने पर दो बार ऋषिगंगा के जल स्तर में बढ़ोतरी हो गई थी, जिस पर ग्रामीणों को अलर्ट किया गया था। यदि अभी भी ऋषि गंगा के उद्गम में ग्लेशियरों में हलचल हो रही है तो उसे दिखवाया जाएगा।
 - स्वाति एस भदौरिया, डीएम, चमोली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed