फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देहरादून: पोस्ट ऑफिस में खाता खुलवाने को उमड़ी भीड़, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां, तस्वीरें...

Thu, 14 May 2020 06:56 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 14 May 2020 06:56 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand lockdown latest news : Public Crowd without social distancing for Open Account in post office dehradun
- फोटो : अमर उजाला

केंद्र सरकार की ओर से आर्थिक पैकेज की घोषणा करते ही आम आदमी को भी मदद की आस लगने लगी है। इसके चलते देहरादून के पोस्ट ऑफिस में सुबह से ही खाता खुलवाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं, दूसरी ओर सोशल डिस्टेंसिंग का भी खूब उल्लंघन हुआ।

Uttarakhand lockdown latest news : Public Crowd without social distancing for Open Account in post office dehradun
- फोटो : अमर उजाला

मदद की आस में हर कोई मुख्य डाकघर समेत अन्य शाखाओं में इंडियन पोस्ट बैंकिंग सिस्टम (आईपीबीएस) का खाता खुलवाने पहुंच रहे हैं। बृहस्पतिवार को लोग सुबह से ही जीपीओ में पहुंचना शुरू हुए।

Uttarakhand lockdown latest news : Public Crowd without social distancing for Open Account in post office dehradun
- फोटो : अमर उजाला

इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराना चुनौती साबित होता रहा। पुलिसकर्मियों की सख्ती के बाद स्थिति पर काबू पाया जा सका। सुबह छह बजे से घंटाघर स्थित जीपीओ, कचहरी, अजबपुर, क्लेमेनटाउन व अन्य शाखाओं में लोग पहुंचने शुरू हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand lockdown latest news : Public Crowd without social distancing for Open Account in post office dehradun
- फोटो : अमर उजाला

सुबह सात बजे मुख्य गेट  खुला तो लोगों ने परिसर में प्रवेश करना शुरू किया। देखते ही देखते भीड़ बढ़ती गई। सुबह 10 बजे से खाता खुलने का काम शुरू किया गया। लोगों  की सुविधा के लिए विभाग ने कई अतिरिक्त काउंटर खोले। लेकिन अधिक भीड़ के कारण समस्या भी आ रही है।

विज्ञापन
Uttarakhand lockdown latest news : Public Crowd without social distancing for Open Account in post office dehradun
- फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाया। प्रवर डाक अधीक्षक अनसूया प्रसाद चमोला ने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए अतिरिक्त काउंटर खोले गए है।  कोशिश है कि जल्द से जल्द खाता खोला जाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed