फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुत्ते का पीछा करते हुए कमरे में घुसा तेंदुआ, लोगों ने बंद किया दरवाजा, तस्वीरों में देखें फिर क्या हुआ...

Fri, 06 Nov 2020 10:25 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागेश्वर Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 06 Nov 2020 10:25 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Latest News: Leopard attack on Dog and Locked Together into Room in Bageshwar, see photos
- फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में बागेश्वर के मालता गांव में शुक्रवार तड़के कुत्ते का पीछा करते हुए एक तेंदुआ कमरे में घुस गया। तेंदुए के दहाड़ने पर परिवार के साथ ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तेंदुए को देखकर फौरन कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। 

Uttarakhand Latest News: Leopard attack on Dog and Locked Together into Room in Bageshwar, see photos
- फोटो : अमर उजाला

सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद तेंदुए को पिंजरे में कैद कर दिया। बता दें कि शुक्रवार तड़के साढ़े तीन बजे मालता गांव निवासी पूरन सिंह के कुत्ते पर तेंदुआ झपटा तो कुत्ता भागते हुए निचली मंजिल पर स्थित कमरे में घुस गया। 

Uttarakhand Latest News: Leopard attack on Dog and Locked Together into Room in Bageshwar, see photos
- फोटो : अमर उजाला

तेंदुआ भी उसका पीछा करते हुए कमरे में चला आया। तेंदुए के दरवाजे से टकराने पर दरवाजा बंद हो गया। इसके बाद कुत्ता एक कोने में दुबक गया, जबकि तेंदुआ दहाड़ने लगा। तेंदुए की दहाड़ सुनकर पहुंचे परिजनों ने बाहर से कमरा बंद कर दिया और वन विभाग को घटना की जानकारी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Latest News: Leopard attack on Dog and Locked Together into Room in Bageshwar, see photos
- फोटो : अमर उजाला

लोगों की भीड़ जमा होने पर तेंदुआ कमरे की खिड़की पर पंजा मारकर गुर्राने लगा। वन रेंजर मनीष कुमार ने बताया कि साढ़े तीन बजे सूचना मिलने पर एक घंटे में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई थी। 

विज्ञापन
Uttarakhand Latest News: Leopard attack on Dog and Locked Together into Room in Bageshwar, see photos
- फोटो : अमर उजाला

तेंदुआ कुत्ते का पीछा करते हुए कमरे में तो घुस गया लेकिन दरवाजा बंद होने के बाद तेंदुआ भी डर गया। कुत्ता और तेंदुआ अलग-अलग कोने में दुबके रहे। लोगों के मौके पर पहुंचने पर तेंदुआ खिड़की पर पंजा मारकर दहाड़ता रहा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed