फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand: सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गरम...प्रीतम के घर पहुंचे हरीश, एक घंटे बंद कमरे में हुई बात

Wed, 08 Feb 2023 11:23 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 08 Feb 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand: Harish Rawat reached Pritam singh house talked in closed room for an hour
प्रीतम सिंह से मिले हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत बुधवार को पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के घर पहुंचे। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक बंद कमरे में बातचीत हुई। उत्तराखंड कांग्रेस की दो धुरी माने जाने वाले दोनों नेताओं की मुलाकात सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बनी रही।



G-20: भ्रष्टाचार रोकने पर उत्तराखंड में मंथन करेंगे 20 देशों के 200 प्रतिनिधि, 25 से 27 मई तक होगी पहली बैठक

बुधवार दोपहर हरीश रावत अचानक प्रीतम सिंह के यमुना कॉलोनी स्थित आवास पहुंचे। प्रीतम ने भी उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इसके बाद दोनों नेता एक कमरे में चले गए। पार्टी सूत्रों की मानें तो दोनों के बीच वर्ष 2024 के आम चुनाव को लेकर चर्चा हुई।

यह भी कहा जा रहा है कि बीते दिनों उत्तराखंड कांग्रेस के तमाम दिग्गज राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे। इस दौरान राहुल गांधी ने प्रदेश कांग्रेस में एकजुटता दिखाने के लिए सभी नेताओं को एक मंच पर आने की हिदायत दी थी। खासकर बड़े नेताओं की गुटबाजी पर लगाम लगाने की बात कही थी।

Uttarakhand: Harish Rawat reached Pritam singh house talked in closed room for an hour
प्रीतम सिंह से मिले हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला से हुई बातचीत में पूर्व सीएम हरीश रावत ने माना कि राहुल गांधी ने पार्टी में एकजुटता का संदेश दिया है। वर्ष 2024 के आम चुनाव को लेकर पार्टी अभी से कमर कसना चाहती है। इसी के मद्देनजर उन्होंने इस संबंध में वरिष्ठ नेता प्रीतम से मंत्रणा की है।

Uttarakhand: Harish Rawat reached Pritam singh house talked in closed room for an hour
प्रीतम सिंह से मिले हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला

यह भी तय हुआ है कि आने वाले दिनों में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के बैनर तले एक बड़ा कार्यक्रम किया जाएगा। इसमें पार्टी के सभी नेता एकजुटता दिखाते हुए एक मंच पर दिखाई देंगे। इसके लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष से भी उनकी बातचीत हुई है। वहीं, प्रीतम सिंह ने कहा कि हरीश रावत पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। उनसे जुदा होकर चलने का प्रश्न ही नहीं उठता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand: Harish Rawat reached Pritam singh house talked in closed room for an hour
हरीश रावत, प्रीतम सिंह - फोटो : अमर उजाला

पार्टी में दो धुरी माने जाने वाले दोनों नेताओं का इस तरह से मिलना पार्टी के लिए तो शुभ संकेत है लेकिन कई विरोधियों को यह बात रास नहीं आई। उन्होंने इसे लेकर कई तरह से अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। बताते चलें कि दोनों नेता आए दिन एक दूसरे के खिलाफ सियासी तीर छोड़ते रहते हैं, जिससे अकसर पार्टी की फजीहत होती है।

विज्ञापन
Uttarakhand: Harish Rawat reached Pritam singh house talked in closed room for an hour
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत - फोटो : संवाद

हरीश-प्रीतम की मुलाकात के बीच हरीश रावत के पुत्र आनंद रावत ने अचानक पिता को उत्तराखंडियत की याद दिलाई है। उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि ऐसा अब नहीं होना चाहिए जैसा वर्ष 2015 में हुआ था। उस समय वह (आनंद) युवाओं को परंपरागत खेलों की तरफ आकर्षित करते हुए उत्तराखंडियत की अलख जगा रहे थे और आप (हरीश) उत्तराखंडियत के नाम पर खली का डब्ल्यूडब्लयूई का खेल करा रहे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed