फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चमोली जल प्रलयः ग्लेशियर फटने के बाद कट गए गांवों में फंसे प्रवासी श्रमिकों को जल्द घर लौटने की उम्मीद

Wed, 10 Feb 2021 09:00 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 10 Feb 2021 09:00 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Glacier Burst Chamoli News latest Updates: Migrant workers hope to return home soon
प्रवासी श्रमिकों को घर लौटने की उम्मीद - फोटो : ANI

चमोली जिले की ऋषिगंगा और धौलीगंगा में आई आपदा में उत्तर प्रदेश के भी कई लोग लापता हैं। ग्लेशियर फटने के बाद कट गए गांवों में फंसे प्रवासी श्रमिक जल्द ही घर लौटने की उम्मीद कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के अमरोहा के कामिंदर ने बताया कि जब यह आपदा आई वह टोलमा गांव में काम कर रहे थे। कुछ समय तक कनेक्टिविटी न होने के कारण परिवार से संपर्क नहीं किया जा सका। अभी हाल ही में परिवार से बात हुई। जिसके बाद अब उनके परिवार जन राहत महसूस कर रहे हैं।

Uttarakhand Glacier Burst Chamoli News latest Updates: Migrant workers hope to return home soon
अमरोहा के महिपाल - फोटो : ANI

अमरोहा के महिपाल ने बताया कि मोबाइल नेटवर्क कवरेज नहीं होने के कारण शुरू में परिवार से कोई संपर्क नहीं था। लेकिन बाद में उनके बात हो गई अब जल्द ही घर लौटने की उम्मीद है।

Uttarakhand Glacier Burst Chamoli News latest Updates: Migrant workers hope to return home soon
जल्द ही घर लौटने की उम्मीद - फोटो : ANI

लापता लोगों के लिए चलाए जा रहे बचाव एवं राहत कार्य पर नजर रखने के लिए यूपी सरकार ने अपने तीन मंत्रियों को यहां भेजा है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से मुलाकात करने के बाद तीनों मंत्री गन्ना मंत्री सुरेश राणा, बाढ़ एवं राजस्व मंत्री विजय कश्यप और आयुष मंत्री धर्मसिंह सैनी हरिद्वार में हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Glacier Burst Chamoli News latest Updates: Migrant workers hope to return home soon
अगले कई दिन यहीं रुकेंगे तीनों मंत्री - फोटो : अमर उजाला

लापता लोगों के परिजनों को जानकारी देने के लिए यहां कंट्रोल रूम खोला गया है। तीनों मंत्रियों ने बताया कि अगले कई दिन वह लोग यहीं रुकेंगे। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने त्रासदी में मारे गए लोगों के लिए दो-दो लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। 
 

विज्ञापन
Uttarakhand Glacier Burst Chamoli News latest Updates: Migrant workers hope to return home soon
70 लोग अभी भी लापता - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों के 70 लोग अभी भी लापता हैं। बुधवार की दोपहर 11 बजे तक 93 लोगों के गुम होने की सूचना मिली थी। जिसमें से दो की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं 21 लोग सुरक्षित मिले हैं। चमोली में आई आपदा में यूपी के अवधेश सिंह (21) निवासी थाना सिंघाई लखीमपुर खीरी और अजय शर्मा (32) निवासी खैर अलीगढ़ की मौत हुई है। उनका पोस्टमार्टम कराने के लिए उनके शवों को घरों के लिए रवाना करवा दिया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed