फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गौरीकुंड में लापता 20 लोगों की तलाश: चार दिन से मलबे में एक-एक चीज खंगाल रहे जवान, नहीं मिल रहा कोई 'निशान'

Mon, 07 Aug 2023 08:58 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 07 Aug 2023 08:58 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Gaurikund Landslide missing 20 people Search by sdrf from Four days but no Clue Found
गौरीकुंड में नदी से लोगों को ढूंढती टीम - फोटो : अमर उजाला

रुद्रप्रयाग के गौरीकुंड भूस्खलन हादसे में लापता 20 लोगों का चार दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। एनडीआरएफ, एसडीआरएएएफ, डीडीआरएफ, वाईएमएफ, पुलिस और होमगार्ड के जवान खाई से लेकर नदी में बिखरे मलबे की एक-एक चीज को खंगाल रहे हैं।

अभी तक कुछ भी ऐसा नहीं मिला है, जिससे किसी लापता के बारे में जानकारी मिल सके। वहीं, मलबे में पड़े सीमेंट के टूटे स्लैब और उस पर बाहरी निकली सरिया, टिन की चादरें और अन्य वस्तुओं से रेस्क्यू में जुटे जवानों के घायल होने का खतरा भी बना हुआ है।

Nainital: कैंची धाम में ड्रेस कोड लागू, अमर्यादित कपड़ों में आने वालों को प्रवेश नहीं, फोटो लेने पर भी बैन

रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग पर गौरीकुंड डाटपुल के पास तीन जुलाई की रात्रि लगभग 11.30 बजे बारिश के बीच हुए भारी भूस्खलन से तीन दुकानें बह गईं थी। इस हादसे में 23 लोग लापता हुए थे, जिसमें से तीन शव बरामद हो चुके हैं। बाकी 20 लोगों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।

Uttarakhand Gaurikund Landslide missing 20 people Search by sdrf from Four days but no Clue Found
गौरीकुंड में नदी से लोगों को ढूंढती टीम - फोटो : अमर उजाला

चार दिन से घटनास्थल से लेकर आसपास के क्षेत्र मेें रेस्क्यू किया जा रहा है। दुकानों का मलबा खाई से लेकर मंदाकिनी नदी के किनारे तक फैला हुआ है। इस मलबे में सिमेंट के टूटे स्लैब है, जिन पर सरिया बाहर निकली हैं। लोहे के टूटे एंगल, टिन की चादर भी हैं, जो रेस्क्यू में बाधा डाल रही हैं। साथ ही इस मलबे से जवानों के लिए खतरा बना हुआ है।

Uttarakhand Gaurikund Landslide missing 20 people Search by sdrf from Four days but no Clue Found
गौरीकुंड में नदी से लोगों को ढूंढती टीम - फोटो : अमर उजाला

इन हालातों में प्रभावित क्षेत्र में मंदाकिनी नदी में गोता लगाकर खोजबीन नहीं हो पा रही है। डीडीएमओ नंदन सिंह रजवार ने बताया कि चार दिन से मलबे की एक-एक चीज को खंगाला जा चुका है। लेकिन अभी तक लापता लोगों के बारे में कोई भी सुराग नहीं मिल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Gaurikund Landslide missing 20 people Search by sdrf from Four days but no Clue Found
गौरीकुंड में नदी से लोगों को ढूंढती टीम - फोटो : अमर उजाला

सोमवार को गौरीकुंड में बार-बार होती बारिश के कारण सुबह से दिनभर में कई बार रेस्क्यू बाधित होता रहा। डीडीएमओ रजवार ने बताया कि केदारनाथ में बारिश होते ही मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ बहाव भी तेज हो रहा है, जिस कारण खोजबीन अभियान प्रभावित हो रहा है।

विज्ञापन
Uttarakhand Gaurikund Landslide missing 20 people Search by sdrf from Four days but no Clue Found
गौरीकुंड में मलबे से लोगों को ढूंढती टीम - फोटो : अमर उजाला

घटनास्थल से लेकर सोनप्रयाग होते हुए कुंड डैम, रुद्रप्रयाग, धारी देवी तक रेस्क्यू किया जा रहा है। दूसरी तरफ पौड़ी व टिहरी जनपद पुलिस द्वारा भी श्रीनगर से लेकर देवप्रयाग तक कई जगहों पर अलकनंदा नदी में लापता लोगों की खोजबीन के लिए विशेष अभियान चलाया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed