फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand Corona Update: प्रदेश में आज से शुरू हुआ बूस्टर डोज अभियान, निरीक्षण करने पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

Fri, 23 Dec 2022 05:19 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 23 Dec 2022 05:19 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Corona Update booster dose Campaign started CM Dhami arrived to inspect camp read more Update in h
सीएम धामी निरीक्षण करने पहुंचे। - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में बूस्टर डोज के लिए लगाए गए कैंप का अवलोकन किया। उन्होंने प्रदेशवासियों से बूस्टर डोज जरूर लगावाने की अपील की है। इसके लिए नियमित कैंप लगाए जाएंगे। कोविड 19 महामारी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रदेश में बूस्टर डोज लगाने का अभियान शुरू हो गया।



मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को शुक्रवार से बूस्टर डोज के लिए कैंप लगाने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में स्थापित कोविड कंट्रोल रूम सक्रिय कर दिए जाएं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के कोविड महामारी पर नियंत्रण को लेकर जारी दिशा-निर्देशों के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बृहस्पतिवार को राज्य सचिवालय में बैठक की थी।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड के जो भी नये मामले आएंगे, उनकी जीनोम सिक्वेंसिंग कराई जाए। कोरोना के नए वेरिएंट की देश में दस्तक से उत्तराखंड सरकार भी सतर्क हो गई है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए शुक्रवार से भीड़ वाले स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है।

Uttarakhand Corona Update booster dose Campaign started CM Dhami arrived to inspect camp read more Update in h
सीएम धामी निरीक्षण करने पहुंचे। - फोटो : amar ujala
वहीं, अस्पतालों में आने वाले सर्दी-जुकाम, बुखार व श्वसन तंत्र से संबंधित मरीजों की आरटीपीसीआर जांच भी जरूरी कर दी गई है।
Uttarakhand Corona Update booster dose Campaign started CM Dhami arrived to inspect camp read more Update in h
सीएम धामी - फोटो : amar ujala
सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर राजेश कुमार ने कोविड की एसओपी (मानक प्रचालन प्रक्रिया) जारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Corona Update booster dose Campaign started CM Dhami arrived to inspect camp read more Update in h
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

सभी डीएम और सीएमओ को दिशा-निर्देश दिए गए हैं कि कोरोना संक्रमित सैंपलों को अनिवार्य रूप से जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून भेजें। जिससे कोरोना वायरस के नए वेरिएंट का पता लग सके और उसके प्रसार को रोका जा सके।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Covid Update: भीड़ वाले स्थानों पर आज से मास्क पहनना और अस्पतालों में कोविड जांच अनिवार्य, SOP जारी

 

विज्ञापन
Uttarakhand Corona Update booster dose Campaign started CM Dhami arrived to inspect camp read more Update in h
बूस्टर डोज - फोटो : amar ujala

लोगों को कोविड नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जाए। केंद्र सरकार के दिशा-निर्देश के अनुसार हाई रिस्क आबादी वाले क्षेत्रों में अनिवार्य रूप से कोविड टीकाकरण पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed