फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चमोली: जल प्रलय के तीन दिन, आसमान से जमीन तक 'जिंदगी' बचाने की कोशिश जारी, तस्वीरें...

Tue, 09 Feb 2021 07:31 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 09 Feb 2021 07:31 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Chamoli Glacier Burst News: Rescue operation Continue   from Three Days to save Labourer from Tapovan Tunnel
चमोली में राहत बचाव कार्य जारी - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में ऋषि गंगा में आई जल प्रलय के बाद मची तबाही में अभी भी 174 लोग नहीं मिल सके हैं। मलबे से अभी तक 32 शव निकाले जा चुके हैं, जबकि अलग-अलग जगहों पर मलबे से सात मानव अंग भी बरामद हुए हैं। ऐसे में लापता हुए लोगों को बचाने के लिए आसमान से जमीन तक टीमें राहत  एवं बचाव कार्य में लगी हैं।  

Uttarakhand Chamoli Glacier Burst News: Rescue operation Continue   from Three Days to save Labourer from Tapovan Tunnel
चमोली में राहत बचाव कार्य जारी - फोटो : अमर उजाला

आपदा के तीसरे दिन भी बचाव दल सुरंग में फंसे हुए करीब 35 मजदूरों तक नहीं पहुंच पाया है। आईटीबीपी के 50 जवान मलारी क्षेत्र के 13 गांवों में रसद पहुंचाने के काम में जुटे हैं। जिला प्रशासन की ओर से राशन किट बनाए जा रहे हैं। जबकि आईटीबीपी के जवानों द्वारा गांव-गांव में इनका वितरण किया जा रहा है। 

Uttarakhand Chamoli Glacier Burst News: Rescue operation Continue   from Three Days to save Labourer from Tapovan Tunnel
चमोली में राहत बचाव कार्य जारी - फोटो : अमर उजाला

जवान कई किलोमीटर पैदल चलकर गांवों में पहुंच रहे हैं। जवानों द्वारा जुग्जु, रैणी, सुराईथोटा, लाता, पैंग, मुरंडा आदि गांवों में रसद बांटी गई। प्रभावित गांवों के लोगों को इधर-उधर ले जाने और राशन पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टर की व्यवस्था भी की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Chamoli Glacier Burst News: Rescue operation Continue   from Three Days to save Labourer from Tapovan Tunnel
चमोली में राहत बचाव कार्य जारी - फोटो : अमर उजाला

ऋषि गंगा में आए सैलाब से भंग्यूल गांव को जोड़ने वाला पैदल पुल भी बह गया था। जिससे ग्रामीण अपने घरों में ही कैद होकर रह गए हैं। लोक निर्माण विभाग ने गांव तक जाने के लिए ट्रॉली निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। लोनिवि के ईई धन सिंह रावत ने बताया कि भंग्यूल गांव के लिए धौली गंगा पर ट्रॉली लगाई जा रही है। ट्रॉली स्थापित करने के लिए मौके पर ट्रॉली वायर व अन्य उपकरण पहुंचाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Uttarakhand Chamoli Glacier Burst News: Rescue operation Continue   from Three Days to save Labourer from Tapovan Tunnel
चमोली में सुरंग में जाने का रास्ता बनाते जवान - फोटो : अमर उजाला

प्रभावित क्षेत्र तपोवन में रेस्क्यू टीमें जी जान से राहत-बचाव कार्य में लगी हुई हैं। सोमवार रात को तपोवन सुरंग में मलबा हटाने के दौरान सुरंग के दोनों ओर सरिया बाहर निकल गए थे, जिससे मलबा हटाने का कार्य प्रभावित हुआ। बाद में रेस्क्यू टीमों ने कटर मशीन से सरिया काटे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed