{"_id":"602175d795a97b073229c786","slug":"uttarakhand-chamoli-glacier-burst-news-flash-flood-destroyed-many-people-happiness-emotional-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chamoli Glacier Burst: मलबे के ढेर में खो गईं खुशियां, अपनों की खोज में बचाव दल की ओर आस लगाए देखते रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli Glacier Burst: मलबे के ढेर में खो गईं खुशियां, अपनों की खोज में बचाव दल की ओर आस लगाए देखते रहे लोग
प्रदीप भंडारी, अमर उजाला, जोशीमठ(चमोली)
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 09 Feb 2021 03:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
चमोली में आपदा के बाद रेस्क्यू अभियान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तराखंड की ऋषि गंगा में आई बाढ़ के बाद अमर उजाला की टीम प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति जानने सोमवार सुबह मौके पर पहुंची तो हर जगह का नजारा चौंका देने वाला था। रैणी से लेकर तपोवन नदी में जिधर देखो उधर बस मलबा और गाद ही दिखी। लोग अपनों की तलाश में जहां बचाव दल को निहार रहे थे, वहीं मलबे में कई परिवारों की खुशियां दफन होती दिखीं।
2 of 5
चमोली में आपदा के बाद रेस्क्यू अभियान
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को आई आपदा से तपोवन, रिंगी, करछो, रैणी समेत कई गांव प्रभावित हुए। रैणी गांव में सोमवार सुबह जब मौके पर पहुंचे तो बचाव दल ने रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया था। अपनों की तलाश में आंसुओं से लाल हुई लोगों की आंखें फिर से एक आस लेकर बचाव दल को निहार रही थीं कि हमारा अपना जल्दी मिल जाए।
3 of 5
चमोली में आपदा के बाद रेस्क्यू अभियान
- फोटो : अमर उजाला
तपोवन बाजार तो बंद रहा, लेकिन घटनास्थल पर लोगों का जमावड़ा लगा रहा। रैणी गांव से लेकर तपोवन तक जहां भी नजर दौड़ाओ नदी में सिर्फ गाद और मिट्टी ही दिखी। इसी मलबे में कई परिवारों की खुशियां दफन हो गईं हैं। पूरे क्षेत्र में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
चमोली में आपदा के बाद रेस्क्यू अभियान
- फोटो : अमर उजाला
तपोवन से लेकर रैणी में लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय निवासी ओम प्रकाश डोभाल और रूप सिंह ने अमर उजाला की टीम को बताया कि प्रकृति के इस रौद्र रूप ने सभी को हिलाकर रख दिया है। लोगों की जुबान पर सिर्फ यही घटना है। वहीं जिनके परिजन इस आपदा में खो गए उनके आंखों से आंसू छलकते रहे।
विज्ञापन
5 of 5
इसी जगह पर था ऋषि गंगा पावर प्रोजेक्ट
- फोटो : अमर उजाला
वह अपनों की तलाश में इधर-उधर भटकते रहे कि काश वह हमें यहीं मिल जाएं। वहीं रैणी के पास ऋषिगंगा पावर प्रोजेक्ट वाले स्थान पर मिट्टी के अलावा और कुछ नजर नहीं आया। वहां के मंजर को देखकर यकीन नहीं हो रहा था कि रविवार सुबह नौ बजे तक जहां पावर प्रोजेक्ट पर काम हो रहा था वहां अब नदी में भारी भरकम पत्थर और मिट्टी ही है। नदी अपने पहले के स्वरूप से 100 फीट तक ऊपर उठ गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।