फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: भैया दूज मनाकर लौट रहा परिवार हुआ हादसे का शिकार, दंपती और मासूम बेटे की दर्दनाक मौत, तस्वीरें

Sun, 07 Nov 2021 11:46 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 07 Nov 2021 11:46 AM IST
Uttarakhand Accident News: Couple and Son Died during Road Accident in Pithoragarh on Bhai dooj photo
भैया दूज मनाकर लौट रहे परिवार के तीन लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ आ रही टाटा नैक्सा कार चुपकोट बैंड के पास 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में भैया दूज मनाकर लौट रहे दंपती और उनके छह साल के बेटे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम टाटा नैक्सा कार यूके 04 एफ3339  चुपकोट बैंड से आगे 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में धनौड़ा निवासी कार चालक बलवंत सिंह जिमिवाल (37) पुत्र केदार सिंह, पूर्णिमा (32) पत्नी बलवंत सिंह जिमिवाल और भाव्यांश (06) पुत्र बलवंत सिंह जिमिवाल की मौके पर ही मौत हो गई।

देहरादून: जाम से बचने के चक्कर में खतरे में डाली सैकड़ों की जान, शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आई स्कूटी

वहीं, कार सवार सेना का जवान नवनीत सिंह (29) निवासी नैनीताल और 55वीं वाहिनी एसएसबी में तैनात जिला रायबरेली उत्तर प्रदेश के ग्राम बराह निवासी सुरेंद्र बहादुर (31) पुत्र इंद्र बहादुर गंभीर रूप से घायल हो गए। 

Uttarakhand Accident News: Couple and Son Died during Road Accident in Pithoragarh on Bhai dooj photo
पिथौरागढ़ में कार हादसा - फोटो : अमर उजाला

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम तहसीलदार पंकज चंदोला के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। टीम को सबसे पहले बच्चे का शव बरामद हुआ। इसके बाद महिला पूर्णिमा और कुछ दूरी पर बलवंत सिंह का शव बरामद हुआ।

Uttarakhand Accident News: Couple and Son Died during Road Accident in Pithoragarh on Bhai dooj photo
पिथौरागढ़ में कार हादसा - फोटो : अमर उजाला

तहसीलदार पंकज चंदोला ने बताया कि एसडीआरएफ की सहयोग से घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में घायल सेना के जवान और एसएसबी के जवान ने कूद लगा ली थी। सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत के बाद घर-परिवार में शोक की लहर है।

विज्ञापन
Uttarakhand Accident News: Couple and Son Died during Road Accident in Pithoragarh on Bhai dooj photo
पिथौरागढ़ में कार हादसा - फोटो : अमर उजाला

बताया जा रहा है कि तीनों लोग भैया दूज मनाकर हल्द्वानी से घर लौट रहे थे। मृतक जिमवाल का परिवार मूल रूप से ओगला का रहने वाला था। वर्तमान में जिला मुख्यालय के रई वार्ड में निवास कर रहे थे। बलवंत राजकीय इंटर कॉलेज बांसकोट में तैनात थे और उनकी पत्नी पिथौरागढ़ में ही गेस्ट टीचर थी।

Uttarakhand Accident News: Couple and Son Died during Road Accident in Pithoragarh on Bhai dooj photo
पिथौरागढ़ में कार हादसा - फोटो : अमर उजाला

दीपावली मनाने के लिए तीनों अपने परिजनों के पास हल्द्वानी आए थे। यहां लौटते समय हादसा हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही तहसीलदार सहित कोतवाली पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।

अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed