फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UK Board Result 2020: पिता हैं चतुर्थश्रेणी कर्मचारी, बेटा बना 10वीं का टॉपर, बनना चाहता है इंजीनियर 

Wed, 29 Jul 2020 10:24 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 29 Jul 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Uk Board Result 2020: High school Topper gaurav saklani wanted to become Engineer, Interview
गौरव सकलानी - फोटो : अमर उजाला

मंजिलें उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता है हौसलों से उड़ान होती है। इस कहावत को चरितार्थ किया है उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा के टॉपर छात्र गौरव सकलानी ने। साधारण परिवार के इस होनहार छात्र ने साबित कर दिया कि सफलता किसी की मोहताज नहीं होती है। उसके पिता कीर्तिदत्त सकलानी स्वजल परियोजना में चतुर्थश्रेणी के पद पर कार्यरत हैं और मां रीना देवी गृहणी है। 

Uk Board Result 2020: High school Topper gaurav saklani wanted to become Engineer, Interview
- फोटो : अमर उजाला

सीमित संसाधनों के बावजूद गौरव ने अपनी योग्यता के साथ न्याय करते हुए प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। चंबा ब्लॉक के खुरेत गांव निवासी गौरव सकलानी ने हाईस्कूल की परीक्षा में प्रदेश स्तर पर टॉप स्थान हासिल कर माता-पिता स्कूल के साथ ही जिले का नाम भी रोशन किया है। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई टिहरी के इस होनहार छात्र ने 98.20 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। 

Uk Board Result 2020: High school Topper gaurav saklani wanted to become Engineer, Interview
- फोटो : अमर उजाला

उसके दादा इंद्रमणी सकलानी सेना से हवलदार पद से सेवानिवृत्त हैं और उन्होंने 1965, 71 की भारत-पाक लड़ाई में हिस्सा लिया था। पोते की कामयाबी पर दादा भी गदगद है। सीने पर मेडल टांगकर दादा इंद्रमणी सकलानी बेटे और बहु के साथ पोते को बधाई देने स्कूल पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uk Board Result 2020: High school Topper gaurav saklani wanted to become Engineer, Interview
- फोटो : अमर उजाला

गौरव ने हिंदी में 99 अंक के अलावा विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान और संस्कृत में 98-98 अंक हासिल किए हैं। अंग्रेजी में उन्हें 86 अंक मिले हैं। उसके बड़ी बहन अंजली बीएससी कर रही है। गौरव ने एक से पांचवीं तक की पढ़ाई ओंकारानंद स्कूल काणाताल में की है।

विज्ञापन
Uk Board Result 2020: High school Topper gaurav saklani wanted to become Engineer, Interview
- फोटो : अमर उजाला

गौरव ने बताया कि वह नियमित तीन से चार घंटे पढ़ाई करते थे। इंटर की पढ़ाई पूरी कर वह इंजीनियर बनकर देश सेवा करना चाहते हैं। उन्हें मोबाइल, टीवी का शौक नहीं है। हां एक-दो घंटे दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलते हैं। सफलता का श्रेय वे गुरुजनों व माता-पिता को देते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed