{"_id":"61c812b895eb885b7049f065","slug":"tourist-rush-in-weekend-tourist-rush-in-uttarakhand-hill-station-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: पहाड़ के पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों का सैलाब, चोपता में लगा करीब एक किलोमीटर तक लंबा जाम, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: पहाड़ के पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों का सैलाब, चोपता में लगा करीब एक किलोमीटर तक लंबा जाम, तस्वीरें
पहाड़ के पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों का सैलाब उमड़ पड़ा है। क्रिसमस के बाद अब नए साल के जश्न के लिए चोपता, औली, धनोल्टी और हर्षिल में पर्यटकों के स्वागत के लिए खास तैयारियां की गई हैं। सभी जगह होटल और रिजॉर्ट में एडवांस बुकिंग हो चुकी है। शनिवार को उमड़े पर्यटकों ने पहाड़ की वादियों में प्रकृति के नजारों का लुत्फ उठाया। हालांकि, पर्यटन स्थलों पर पार्किंग की कमी की वजह से उन्हें जाम से भी जूझना पड़ा।
औली, चोपता, मंडल सहित विभिन्न पर्यटन स्थलों में पर्यटकों की खूब चहल-पहल बनी हुई है। शनिवार को चोपता में करीब एक किलोमीटर तक जाम लगा रहा। क्रिसमस के बाद नए साल के जश्न के लिए पर्यटक पहाड़ के पर्यटन स्थलों का रुख कर रहे हैं। इन दिनों पर्यटन स्थल पर्यटकों से भरे हुए हैं। औली, जोशीमठ, चोपता, दुग्गलभिट्टा, मंडल आदि पर्यटन स्थलों पर होटलों में एडवांस बुकिंग चल रही है।
चोपता पहुंचे नोएडा के यश तिवारी ने बताया कि उनकी दस सदस्यों की टीम चोपता घूमने पहुंची है। वे चंद्रशिला की ट्रेकिंग करने भी पहुंचे। महाराष्ट्र से पहुंचे दिग्विजय और सोनू का कहना है कि वे पिछले चार दिनों से चोपता और औली में घूम रहे हैं। यहां के वातावरण और सुंदरता को कैमरे में कैद किया। कहा कि यहां बिताए पलों को वे कभी भूल नहीं सकते।
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
पर्यटकों के वाहनों के लिए चोपता में पार्किंग स्थल न होने के कारण पर्यटक सड़क किनारे ही अपने वाहनों को पार्किंग कर रहे हैं, जिससे यहां बार-बार जाम की स्थिति पैदा हो रही है। शनिवार को भी यहां दोपहर बारह बजे से दो बजे तक जाम लगा रहा। पर्यटकों का कहना है कि औली में भी पार्किंग की समस्या से जूझना पड़ा। पर्यटन स्थलों में वाहन पार्किंग की सुविधा होनी चाहिए।
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
पर्यटकों से इन दिनों औली गुलजार है। शनिवार को क्रिसमस पर औली में पर्यटकों की दिनभर चहल-पहल बनी रही। पर्यटकों को औली में रात्रि विश्राम के लिए होटल और टैंट नहीं मिल पाए, जिससे अधिकांश पर्यटक ठहरने के लिए जोशीमठ पहुंचे। औली में दस नंबर टावर तक बर्फ बिछी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
नए साल के जश्न के लिए पर्यटक स्थल हर्षिल तैयार है। यहां होटल, गेस्ट हाउस व होमस्टे आदि को पर्यटकों के लिए विशेष रूप से सजाया गया है। पर्यटक यहां बर्फीली ठंड में कैंप फायर के बीच नए साल का स्वागत करने के लिए पहुंचना शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
स्थानीय पर्यटन व्यवसायी माधवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि हर्षिल में दिल्ली, राजस्थान, कोलकाता, हरियाणा आदि के करीब 150 पर्यटक नए साल का जश्न मनाने के लिए पहुंचे हुए हैं। लगभग सभी होटल, गेस्ट हाउस व होमस्टे पर्यटकों से गुलजार हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।