फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पर्यटन नहीं परेशानियों का हब बना उत्तराखंड, तस्वीरों में देखें कैसे बेहाल हो रहे पर्यटक

Sun, 09 Jun 2019 10:11 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 09 Jun 2019 10:11 AM IST
विज्ञापन
tourist boom in uttarakhand people faces many problem
- फोटो : अमर उजाला

पर्यटन सीजन में उत्तराखंड राज्य रोजाना हांफ रहा है। क्या हरिद्वार, नैनीताल और चारधाम यात्रा हर रूट पर जाम से यात्री बेहाल हैं। चार दिन बाद होने वाले गंगा दशहरा और निर्जला एकादशी के पर्व के साथ ही वीकेंड की भारी भीड़ से शनिवार को हरिद्वार फिर हांफने लगा। पुलिस प्रशासन द्वारा परिवर्तित यातायात प्लान लागू किए जाने के बावजूद हाईवे पर जाम से निजात नहीं मिल पाई। जाम का आलम यह था कि कई जगह यात्री गाड़ी छोड़कर पैदल ही चलने लगे। बैरागी कैंप समेत कई अन्य स्थानों पर खाली जगह पार्किंग में तब्दील कर दी गई हैं।


 

tourist boom in uttarakhand people faces many problem
- फोटो : अमर उजाला

मंगलौर से रुड़की तक भीषण जाम ने यात्रियों के पसीने छुड़ा दिया। सुबह करीब नौ बजे जैसे ही चक्का जाम होने की स्थिति पैदा हुई तो पुलिस ने वाहनों को वाया लंढौरा लक्सर होते हुए भेजना शुरू कर दिया। इससे दोपहर 12 बजे तक मंगलौर चौक पर भारी अफरातफरी की स्थिति रही। दूसरी ओर, दिल्ली से आने वाले वाहनों को नारसन से भी डायवर्ट करना शुरू कर दिया गया। तब जाकर दोपहर बाद दिल्ली हरिद्वार हाईवे पर यात्रियों ने राहत की सांस ली।
 

tourist boom in uttarakhand people faces many problem
- फोटो : अमर उजाला

वहीं गढ़वाल में शासन-प्रशासन की ओर से हर साल चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर छह माह पूर्व से ही बंद कमरों में बैठकों का दौर शुरू हो जाता है। यात्रा शुरू होने से चार माह पूर्व अधिकारी धामों में तैयारियों का जायजा लेने के लिए भी पहुंचते हैं, लेकिन यात्रा के चरम पर पहुंचते ही सारी तैयारियां धरी की धरी रह जाती है। देश-विदेश से पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों व पर्यटकों को जाम, पेट्रोल-डीजल, एटीएम से पैसा नहीं होने, बदहाल सड़कें, स्टेंड पोस्ट, शौचालय जैसी मूल समस्याओं से जूझना पड़ता है। इस बार भी ऐसे ही हाल हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
tourist boom in uttarakhand people faces many problem
- फोटो : अमर उजाला

इस बार चारधाम यात्रा में उमड़ रही भीड़ के बीच उत्तरकाशी में डीजल-पेट्रोल की आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ा गई है। यमुनोत्री एवं गंगोत्री यात्रा मार्ग पर कम संख्या में पेट्रोल पंप होने और इनमें भी आए दिन डीजल पेट्रोल खत्म होने के कारण तीर्थयात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इन अव्यवस्थाओं से प्रशासन की यात्रा तैयारियों की पोल खोलकर रख दी है। रोजाना करीब 10-10 हजार तीर्थयात्री यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम पहुंच रहे हैं। चारधाम यात्रा के दो प्रमुख धाम जिले में मौजूद होने के कारण यात्री वाहनों का सर्वाधिक ठहराव उत्तरकाशी में ही है, जिससे यात्री वाहनों को ईंधन की ज्यादा आवश्यकता पड़ती है।
 

विज्ञापन
tourist boom in uttarakhand people faces many problem
- फोटो : अमर उजाला

बदरीनाथ व हेमकुंड यात्रा मार्ग पर डीजल व पेट्रोल की किल्लत यात्रियों के लिए समस्या बनी हुई है। अधिकांश पेट्रोल पंपों पर सीमित पेट्रोल व डीजल दिया जा रहा है। बदरीनाथ व हेमकुंड यात्रा मार्ग के प्रमुख पड़ाव जोशीमठ में डीजल व पेट्रोल के लिए मारामारी मची हुई है। यहां स्थित दोनों पेट्रोल पंपों पर पिछले दो दिन से तेल की भारी किल्लत बनी हुई है, जिससे पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी लाइन लगी हुई है। पेट्रोल पंप मालिक लालमणि सेमवाल का कहना है कि टैंकरों की संख्या सीमित है, लेकिन यात्रियों की संख्या अत्यधिक बढ़ गई है। जिससे यह समस्या आ रही है। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed