देश के इन छह बैंको के ग्राहकों के लिए बुरी खबर है, लेकिन अगर वह समय रहते सावधान हो जाएंगे तो बड़े नुकसान से बच सकते हैं।
{"_id":"59c330444f1c1bb0688b5941","slug":"these-bank-account-holder-can-suffers-a-lot","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन छह बैंकों के ग्राहकों के लिए बुरी खबर, ध्यान नहीं दिया तो होगा बड़ा नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इन छह बैंकों के ग्राहकों के लिए बुरी खबर, ध्यान नहीं दिया तो होगा बड़ा नुकसान
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 25 Sep 2017 09:29 AM IST
विज्ञापन
बैंकों के ड्राप बॉक्स में अब चेक भी सेफ नहीं
Trending Videos
एसबीआई
- फोटो : file photo
बीते दिनों स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में मर्ज हुए देश के छह बैंकों के चेक 30 सितंबर के बाद अवैध हो जाएंगे। एसबीआई ने इस संबंध में सभी ग्राहकों को सूचना भेजते हुए नई चेकबुक लेने को कहा है। अगर किसी ग्राहक ने ऐसा चेक दिया तो वह जमा नहीं होगा।
demo pic
बीते दिनों स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर, स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद, स्टेट बैंक ऑफ मैसूर, स्टेट बैंक ऑफ पटियाला, स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर और भारतीय महिला बैंक, एसबीआई में मर्ज हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
sbi
इनका पूरा स्टाफ भी एसबीआई के हवाले हो गया था। इनके ग्राहक भी एक अप्रैल से एसबीआई का हिस्सा बन गए थे। लेकिन अभी तक वह ग्राहक पुराने बैंकों के चेक ही इस्तेमाल कर रहे थे।
विज्ञापन
एसबीआई
- फोटो : Pintrest
अब एसबीआई ने साफ कर दिया है कि 30 सितंबर के बाद मर्ज हुए सभी छह बैंकों के चेक और आईएफएससी कोड अवैध हो जाएंगे। लिहाजा, सभी ग्राहकों को कहा गया है कि वह तत्काल एसबीआई की नई चेकबुक ले लें।