फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेयर ग्रिल्स के साथ फिजी के जंगलों में खतरों का सामना करने के लिए रवाना हुईं भारत की ये बेटियां

Fri, 23 Aug 2019 08:50 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 23 Aug 2019 08:50 AM IST
विज्ञापन
tashi and nungshi depart for eco challenge 2019 with man vs wild show host Bear Grylls
- फोटो : अमर उजाला

'मैन वर्सेज वाइल्ड' के होस्ट बेयर ग्रिल्स के साथ खतरों को सामना करने के लिए देहरादून की जुड़वां बहनें ताशी और नुंग्शी रवाना हो गई हैं। आज देहरादून में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दुनिया की मुश्किल एवं खतरनाक एडवेंचर रेस ईको चैलेंज के लिए उत्तराखंड की पर्वतारोही बहनों ताशी एवं नुग्शी की टीम को रवाना किया। 


 

tashi and nungshi depart for eco challenge 2019 with man vs wild show host Bear Grylls
- फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री आवास से इस टीम को रवाना किया गया। मुख्यमंत्री ने इस प्रतियोगिता के लिए दोनों बहनों को शुभकामनाएं दी। फिजी में 09 सितंबर से 21 सितंबर 2019 तक ईको चैलेंज 2019 के नाम से आयोजित होने वाली इस एडवेंचर रेस में 30 देशों की 67 टीमें भाग ले रही हैं।
 

tashi and nungshi depart for eco challenge 2019 with man vs wild show host Bear Grylls
- फोटो : अमर उजाला

675 किमी. की इस एडवेंचर रेस में 12 एडवेंचरस एक्टिविटी होंगी। ये सभी एक्टिविटी फिजी के घने जंगलों, पहाड़ों, नदियों एवं समुद्र में होंगी। इस रेस की मेजबानी 'मैन वर्सेज वाइल्ड' के होस्ट बेयर ग्रिल्स कर रहे हैं। उत्तराखंड से ताशी के नेतृत्व में 4 सदस्यों की टीम इस प्रतियोगता में भाग ले रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
tashi and nungshi depart for eco challenge 2019 with man vs wild show host Bear Grylls
- फोटो : अमर उजाला

ताशी-नुंग्शी के पिता और टीम के असिस्टेंट कर्नल विरेंद्र सिंह मलिक(रिटा.) ने बताया कि फिजि आइलैंड में होने वाली इस रेस में पहली बार दक्षिण एशिया और इंडिया से किसी टीम का चयन हुआ है।विरेंद्र सिंह मलिक ने बताया कि नुंग्शी ताशी को बेयर ग्रिल ने खुद बुलाया है।

विज्ञापन
tashi and nungshi depart for eco challenge 2019 with man vs wild show host Bear Grylls
- फोटो : social media

बेयर ग्रिल्स की यह रेस एमेजॉन प्राइम वीडियो पर दस एपिसोड में दिखाई जाएगी। जिसके लिए ताशी-नुंग्शी ने दो महीने तक गोवा के समुद्र और जंगलों में प्रशिक्षण हासिल किया है। देहरादून के जोहड़ी गांव निवासी मलिक परिवार की जुड़वां बेटियां दुनिया की सात पर्वत चोटियां, साउथ पोल, नॉर्थ पोल फतह कर चुकी हैं। उनका नाम गिनीज बुक में भी दर्ज है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed