{"_id":"5cc42964bdec22074b0a7ae2","slug":"sun-planet-transit-in-taurus-good-effect-on-zodiac-sign","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सूर्यदेव का राशि परिवर्तन इन राशि जातकों के लिए लाएगा खुशखबरी, मिलेगी नौकरी, होगी धनवर्षा","category":{"title":"Astrology","title_hn":"ज्योतिष","slug":"astrology"}}
सूर्यदेव का राशि परिवर्तन इन राशि जातकों के लिए लाएगा खुशखबरी, मिलेगी नौकरी, होगी धनवर्षा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 29 Apr 2019 08:11 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
15 मई को सूर्य राशि परिवर्तन करने वाला है। सूर्य के राशि परिवर्तन को संक्रांति कहा जाता है। इस बार सूर्य मेष से वृषभ राशि में संक्रमण करेगा। जो वृषभ संक्रांति कहलाएगा। डॉ. आचार्य सुशांत राज ने बताया कि सूर्य का वृषभ राशि में होने वाला संक्रमण कुछ जातकों के लिए खुशखबरी लेकर आएगा। इन लोगों को नौकरी, व्यापार और व्यक्तिगत जीवन में खुशखबरी मिलने के योग बन रहे हैं।
2 of 7
मेष राशि
मेष – सूर्य का राशि परिवर्तन धन भाव में होने से यह समय आपके लिये शुभ रहने के आसार हैं। सूर्य आपके लिये धन प्राप्ति के योग बना रहा है। करियर के मामले में भी आपके लिये कार्योन्नति के योग बन सकते हैं। पर्सनल लाइफ में भी सौहार्द कायम रह सकता है। स्वास्थ्य भी सामान्य बने रहने के आसार हैं।
3 of 7
वृषभ राशि
वृषभ – जो डेस्क जॉब में हैं उन्हें शानदार परिणाम भी मिल सकते हैं। कृषि एवं मार्केटिंग वालों के लिये भी अच्छा समय है। स्वास्थ्य बेहतर रहने के आसार हैं। इस समय आपको अपनी रोमांटिक लाइफ में थोड़ी बहुत परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
कर्क राशि
कर्क – कर्क जातकों के लिये सूर्य का वृषभ में आना बहुत ही अच्छा रहने के आसार हैं। आपकी राशि से सूर्य लाभ स्थान में प्रवेश कर रहे हैं। इस समय आप धन लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। साथ ही आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होने के आसार हैं। नया व्यवसाय, नई नौकरी शुरु करने के अवसर मिल सकते हैं। कार्योन्नति के भी संकेत आपके लिये बन रहे हैं। रोमांटिक लाइफ में भी पार्टनर का सपोर्ट आपको मिल सकता है। इस दौरान कहीं घुमने की योजना भी पार्टनर के साथ बना सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 7
सिंह राशि
सिंह – सूर्य परिवर्तित होकर आपके कर्म क्षेत्र में आ रहे हैं जो कि आपके लिये बहुत अच्छी उन्नति के संकेत कर रहे हैं। इस समय आप आत्मविश्वास से लबरेज रह सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों से भी आपको अपने कार्य के लिये प्रशंसा सुनने को मिल सकती है। जो जातक नौकरी बदलने के इच्छुक हैं उन्हें बेहतर अवसर मिल सकते हैं। व्यवसायी जातक भी अपने व्यवसाय को विस्तार देना चाहते हैं तो यह समय आपके लिये सही रहने के आसार हैं। लाइफ पार्टनर का पूरा सपोर्ट रहेगा। इस पूरे समय आपको अपने काम पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्याकता है। स्वास्थ्य सामान्य बने रहने की उम्मीद कर सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।