{"_id":"5fd6daf64c560f30631f15fd","slug":"somvati-amavasya-2020-five-graha-special-coincidence-today","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Somvati Amavasya 2020 : आज पांच ग्रहों का विशेष संयोग, ये करने से मिलेगा कई गुना ज्यादा पुण्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Somvati Amavasya 2020 : आज पांच ग्रहों का विशेष संयोग, ये करने से मिलेगा कई गुना ज्यादा पुण्य
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 14 Dec 2020 09:48 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मार्ग शीर्ष मास की सोमवती अमावस्या आज पंच ग्रही योग में मनाई जा रही है। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, वर्ष के आखिरी सूर्य ग्रहण पर सोमवती अमावस्या के दिन इस बार पांच ग्रहों का विशेष संयोग बन रहा है। ग्रहों की यह स्थिति 57 साल बाद बन रही है। ऐसे में स्नान और दान करने से कई गुना अधिक फल प्राप्त होगा।
2 of 5
- फोटो : amar ujala
ज्योतिषाचार्य पीयूष भटनागर और संदीप भारद्वाज शास्त्री के मुताबिक, वर्तमान ग्रह गोचर में शनि और गुरु मकर राशि में गोचरस्थ है। इससे पहले वर्ष 1963 में पंचांग के पांच अंग एक जैसे थे। इसी तरह, इस बार अमावस्या तिथि, जेष्ठा नक्षत्र, शूल योग, चतुष्पद करण, वृश्चिक राशि का चंद्रमा अपने आप में विशिष्ट हैं।
3 of 5
- फोटो : amar ujala
पंचांग के पांच अंगों के साथ पांच ग्रह योग विशेष प्रबलता लिए हुए हैं। इसके चलते वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल से नवम पंचम दृष्टि संबंध बनेगा। इसका असर कूटनीति के क्षेत्र में सफलता को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि सोमवती अमावस्या पर विदेशों में सूर्य ग्रहण रहेगा, लेकिन यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : amar ujala
ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, ग्रहों से बनने वाले योग और शुभ मुहूर्त में स्नान व दान करने से कई प्रकार की बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। जीवन में सुख शांति आएगी। इस दिन पितरों की भी पूजा की जाती है। पूजा करने से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस दिन पितरों का तर्पण किया जाता है।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : amar ujala
वहीं, मार्गशीर्ष का महीना भगवान श्री कृष्ण का सबसे प्रिय है। इसे अगहन मास भी कहा जाता है। इस महीने गंगा स्नान करने से कई प्रकार के रोगों से मुक्ति मिलती है। साथ ही शंख पूजा का भी विशेष महत्व है। इस दिन व्रत रखने वालों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।