उत्तराखंड में बर्फबारी से यहां की वादियां किसी जन्नत से कम नहीं लग रही। औली, मसूरी के साथ बदरीनाथ, हेमकुंड, केदारनाथ, तुंगनाथ व अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रुक-रुककर बर्फबारी होती रही। तस्वीरें देखिए...
2 of 10
उत्तराखंड में बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
मौसम खराब होने के साथ ही सोमवार को ऊंचाई वाले इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई, जबकि निचले इलाकों में बारिश होने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिले में सोमवार को सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए हुए थे।
दोपहर के समय निचले इलाकों में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया, जबकि बदरीनाथ, हेमकुंड, औली, उर्गम घाटी, निजमुला घाटी सहित अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई। जोशीमठ सहित घाट, पोखरी, दशोली, नारायणबगड़ ब्लॉक कड़ाके की ठंड के चलते जनजीवन प्रभावित रहा।
बाजारों में सन्नाटा सा पसरा रहा। दुकानों और दफ्तरों में भी लोग अंगीठी जलाकर आग सेंकते नजर आए। मंडल-ऊखीमठ मार्ग भी जमकर बर्फबारी होने से बाधित रहा। उधर, औली में भी पर्यटकों की संख्या कम रही। उधर, चमोली जिले में पाणा ईराणी गांव में पिछले दिनों बर्फबारी होने से बिजली बाधित हो गई थी।
5 of 10
उत्तराखंड में बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
बिजली लाइन ठीक करने में लगे यूपीसीएल के कर्मचारियों को बारिश और बर्फ पड़ने से काफी परेशानी उठानी पड़ी। बारिश के चलते काम आधे में ही रोकना पड़ा। अभी कर्मचारी क्षेत्र में ही डटे हुए हैं। जबकि जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग समेत निचले इलाकों में दिनभर घने बादल छाए रहे। इस दौरान कई बार बूंदाबांदी भी हुई।