प्रधानमंत्री मोदी की डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने वाली स्कीम से एक गारमेंट शो रूम में काम करने वाला लखपति बन गया है। जानने के लिए पढ़ें खबर...
डिजिटल लेन-देन की PM मोदी की मुहिम से देहरादून के शोरूम वर्कर ने जीते 25 लाख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार की लकी ग्राहक योजना में डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने वाली स्कीम के तहत देहरादून के भरत सिंह ने 25 लाख रुपये का इनाम जीता है।
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने राष्ट्रपति भवन में इस योजना का लकी ड्रा निकाला है। विजेताओं को पीएम नरेंद्र मोदी नागपुर में 14 अप्रैल को सम्मानित करेंगे।
नीति आयोग की डिजि धन व्यापारी योजना के तहत उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक गारमेंट शोरूम में काम करने वाले भरत सिंह को लकी ड्रॉ के तहत तीसरा स्थान मिला है।
उन्हें 25 लाख रुपये का इनाम दिया जायेगा। भरत सिंह ने नोटबंदी के दौरान अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए रूपे डेबिट कार्ड का उपयोग किया था।